लाइव न्यूज़ :

National Girl Child Day : ''बेटी को मत समझो भार, ये तो है जीवन का आधार'', बालिका दिवस पर सेंड करें ये 8 जबरदस्त SMS, Messages, Quotes

By उस्मान | Updated: January 24, 2020 11:52 IST

Open in App

भारत में हर साल 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस (National Girl Child Day) मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य समाज में लड़कियों के महत्व को बढ़ावा देना है। महिला और बाल विकास मंत्रालय ने साल 2008 में इस दिवस को मनाने के फैसला किया था। राष्ट्रीय बालिका दिवस देश में लड़कियों और उनसे जुड़े मुद्दों जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण आदि के बारे में जागरूकता फैलाता है।

राष्ट्रीय बालिका दिवस का इतिहास

राष्ट्रीय बालिका दिवस पहली बार 2008 में महिला और बाल विकास मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया था। इसके पीछे मुख्य उद्देश्य लड़कियों द्वारा सामना की जाने वाली विषमताओं को उजागर करना है, जिसमें बालिकाओं के अधिकारों, शिक्षा के महत्व, स्वास्थ्य और पोषण सहित जागरूकता को बढ़ावा देना है। आजकल लैंगिक भेदभाव भी एक बड़ी समस्या है जिसका सामना लड़कियों या महिलाओं को जीवन भर करना पड़ता है।

राष्ट्रीय बालिका दिवस सही मायनों में लड़कियों के अधिकारों और समानता की भावना को लोगों के दिल में जगाने का एक खास अवसर प्रदान करता है। इस खास अवसर पर आप भी लड़कियों को खास होने का एहसास दिलाएं और इन शानदार हिंदी वॉट्सऐप स्टिकर्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स, वॉलपेपर्स, जीआईएफ इमेजेस, फोटो एसएमएस को भेजकर राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं दें।

1) बेटी को मत समझो भार।ये तो है जीवन का आधार।।राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं

2) अलख जगाएं बेटी बचाएं।भ्रूण हत्या का कलंक मिटाएं।।राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं

3) आपकी लालसा है बेकार।बिन बेटी के न चले संसार।।राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं

4) बेटी हैं कुदरत का उपहार, जीने का इसको दो अधिकार।बेटी को मरवाओगे तो दुल्हन कहा से लाओगे।।माँ चाहिए…. पत्नी चाहिए…. बहन चाहिए…. फिर बेटी क्यों नहीं चाहिए ?

5) टी तो है जग की जननी, हमें रक्षा अब इसकी करनी।कन्या संतान बचानी है, भ्रूण हत्या मिटानी है।।बेटी कुदरत का है उपहार, इसको जीने का दो अधिकार!!

6) लक्ष्मी का वरदान है बेटी, धरती पर भगवन है बेटी।अश्लीलता को दूर भगाओ, अपनी बेटियों को बचाओ।।अगर बेटा शान है तोह बेटी आन है!!

7) बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ।समाज को प्रगति के रास्ते ले जाओ।।जिस घर में होता बेटी का सम्मान।वह घर होता स्वर्ग समान।।

8) राष्ट्र को प्रगति के रास्ते हो ले जाना।नारी को बराबरी का दर्जा होगा देना।।

बेटी है स्वर्ग की सीढ़ी, वह पढ़ेगी।तो बढ़ेगी अगली पीढ़ी।।

टॅग्स :बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघर में बेटी ने लिया जन्म तो हरियाणा सरकार देगी 21 हजार रुपये का तोहफा, जानें कैसे इस योजना का मिलेगा लाभ

विश्वमुत्ताकी से पूछिए कि लड़कियों को स्कूल क्यों नहीं जाने देते?

भारतSukanya Samriddhi Yojana: क्या एक परिवार की दो बेटियों का खुल सकता है सुकन्या समृद्धि खाता? जानिए क्या है नियम

भारतअपनी बेटी के सुरक्षित भविष्य के लिए आज ही अप्लाई करें इन 5 स्कीम्स में, जानें कैसे करना होगा निवेश

बिहारबिहार में एक ऐसा आंख अस्पताल, लोगों को रौशनी देने के साथ लड़कियों की भविष्य संवारने का कर रहा काम

फील गुड अधिक खबरें

फील गुड"किडोक्रेसी-कोख से लेकर कौशल तक की यात्रा!"

फील गुडविदेश में तिरंगे का सम्मान, सरावगी परिवार की प्रेरणादायक कहानी

फील गुडSurendranagar: कौन हैं जीत शाह?, कोविड लॉकडाउन में ऐसे किया कारनामा

फील गुडराजस्थानः कौन हैं मेघा जैन?, सोशल मीडिया में छा गईं...

फील गुडडिजिटल मार्केटिंग के जरिए अपना बिजनेस बढ़ाया, जानें कौन हैं धुरधंर