लाइव न्यूज़ :

उद्धव गुट ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका, महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर के फैसले को दी चुनौती

By आकाश चौरसिया | Updated: January 16, 2024 09:45 IST

उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना ने सुप्रीम कोर्ट में महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर राहुल नरवेकर के फैसले को चुनौती दी है। पिछले दिनों राहुल नरवेकर ने महाराष्ट्र मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की नीत शिवसेना को असल शिवसेना कहा था।

Open in App
ठळक मुद्देउद्धव गुट ने सुप्रीम कोर्ट में महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर राहुल नरवेकर के फैसले को चुनौती दीस्पीकर राहुल नरवेकर ने महाराष्ट्र मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की नीत शिवसेना को असल कहा थाउद्धव गुट ने शिंदे गुट के सभी विधायकों की सदस्यता को भी निलंबित करने की बात रखी है

नई दिल्ली: उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना ने सुप्रीम कोर्ट में महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर राहुल नरवेकर के फैसले को चुनौती दी है। पिछले दिनों महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर राहुल नरवेकर ने महाराष्ट्र मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की नीत शिवसेना को असल शिवसेना कहा था।

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने इसपर अस्थायी रोक लगाने की गुहार उच्चतम न्यायालय में लगाई है और शिंदे गुट के विधायकों को महाराष्ट्र विधानसभा में भाग लेने से रोकने के लिए अंतरिम राहत की मांग की। उद्धव गुट ने इसके अलावा शिंदे गुट के सभी विधायकों की सदस्यता को भी निलंबित करने की बात कही है।  

शिवसेना (यूबीटी) ने याचिका में कहा है कि स्पीकर का आदेश बेहद गैरकानूनी है और उन्होंने 10वीं अनुसूची को उल्टा कर दिया है। दसवीं अनुसूची का आमतौर पर प्रयोग दल-बदल कानून के तहत होता है और इसके तहत यह बात आती है कि कोई भी निर्वाचित सदस्य अपने निजी फायदे के लिए राजनीतिक दल बदल न कर सके। याचिका में कहा गया है कि स्पीकर का यह निष्कर्ष है कि नेतृत्व संरचना शिवसेना पार्टी के संविधान के अनुरूप नहीं है और पूरी तरह से गलत है। 

याचिका के मुताबिक, स्पीकर ने यह नहीं माना कि इन विधायकों की भाजपा के साथ मिलीभगत के तहत ही एकनाथ शिंदे भाजपा के समर्थन से मुख्यमंत्री बने थे। बीती 10 जनवरी को महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर राहुल नरवेकर ने सीएम एकनाथ शिंदे के समर्थन में फैसला दिया था। इसके साथ ही विधायकों के बहुमत के आधार पर असली शिवसेना शिंदे गुट को ही कहा था। वहीं, स्पीकर ने किसी भी विधायक की सदस्यता को निलंबित करने की मांग को नकार दिया था।  

 

टॅग्स :मुंबईशिव सेनाउद्धव ठाकरेBJPBalasaheb Thackeray
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग