लाइव न्यूज़ :

'अगर बीजेपी का झंडा लगाया तो घर में घुसकर मारेंगे', कांग्रेस विधायक सुनली केदार का धमकी भरा वीडियो वायरल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 13, 2019 10:15 IST

साल के अंत में तीन राज्य महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड में विधानसभा चुनाव होना पहले से तय है। महाराष्ट्र और हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान जल्दी किया जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस विधायक सुनील केदार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो सिलवाड़ा गाँव की एक जनसभा का है।

महाराष्ट्रा में आने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर नेताओं की बयानबाजी शुरू हो गई है। कांग्रेस-राकांपा के कई वरिष्ठ नेता चुनाव को लेकर विरोधाभासी सुर में दिख रहे हैं। इस चुनावी माहौल में कांग्रेस के सावनेर से विधायक सुनील केदार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में सुनील केदार भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कार्यकर्ताओं को धमकाते हुए नजर आ रहे हैं। सुनली केदार हमेशा ही अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। 

सुनील केदार सावनेर के पास सिलवाड़ा गाँव में एक जन सभा को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने बीजेपी के कार्यकर्ताओं को खुलेआम पिटाई की धमकी दी। 

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के मुताबिक सुनील केदार ने कहा है कि सिलवाड़ा गांव वाले अगर आपने अपने घर के बाहर बीजेपी का झंडा लगाया या झंडा लेकर घूमे तो आपको घर में घुसकर मारेंगे। इसके साथ ही सुनील केदार ने बीजेपी के झंडे को निशाना बनाकर उसका मजाक भी बनाया।  

सुनील केदार के इस बयान को विधानसभा चुनाव में कांग्रेस राकांपा नेताओं के बीजेपी पलायन के अनवरत सिलसिले पर तीखी प्रतिक्रिया के तौर पर देखा जा रहा है।

जल्द हो सकते हैं महाराष्ट्रा में विधानसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान 

महाराष्ट्र और हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान अगले कुछ दिनों में हो सकता है। चुनाव आयोग के सूत्रों के मुताबिक ये खबर सामने आई है। कहा जा रहा है कि आने वाले हफ्ते में ही चुनावों की तारीखों की घोषणा हो सकती है। तीन राज्य महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड में विधानसभा साल के अंत से पहले होने तय हैं। हालांकि हरियाणा और महाराष्ट्र के चुनावों की अधिसूचना पहले आयेगी। झारखंड में विधानसभा के चुनाव बाद में होंगे और यहां पर कई चरणों में मतदान हो सकता है। 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019वायरल वीडियोनागपुरकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग