लाइव न्यूज़ :

छत्रपति शिवाजी की 390वीं जयंती, सीएम उद्धव ठाकरे शिवनेरी किले पहुंच कर दी श्रद्धांजलि

By भाषा | Updated: February 19, 2020 12:49 IST

शिवाजी का जन्म 19 फरवरी 1630 को शिवनेरी दुर्ग में हुआ था। ठाकरे ने वहां पालना समारोह में हिस्सा लिया और किले में विकास कार्य का मुआयना किया। शिवसेना प्रमुख ने ट्विटर पर भी शिवाजी को श्रद्धांजलि दी और ‘शिव जयंती’ पर राज्य के लोगों को भी शुभकामनाएं दी।

Open in App
ठळक मुद्दे‘शिव जयंती’ की आधिकारिक तारीख 19 फरवरी है।शिवसेना का मानना है कि शिवाजी महाराज की जयंती हिंदू कैलेंडर के अनुसार मनाई जानी चाहिए।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी की 390वीं जयंती पर बुधवार को पुणे स्थित शिवनेरी किले पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

शिवाजी का जन्म 19 फरवरी 1630 को शिवनेरी दुर्ग में हुआ था। ठाकरे ने वहां पालना समारोह में हिस्सा लिया और किले में विकास कार्य का मुआयना किया। शिवसेना प्रमुख ने ट्विटर पर भी शिवाजी को श्रद्धांजलि दी और ‘शिव जयंती’ पर राज्य के लोगों को भी शुभकामनाएं दी।

‘शिव जयंती’ की आधिकारिक तारीख 19 फरवरी है। शिवसेना का मानना है कि शिवाजी महाराज की जयंती हिंदू कैलेंडर के अनुसार मनाई जानी चाहिए। कांग्रेस की राज्य इकाई के प्रमुख बालासाहेब थोराट और पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण ने भी ट्विटर पर शिवाजी महाराज को याद किया।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी और ट्वीट किया कि उनका साहस और प्रशासनिक कुशलता अतुलनीय है। राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने भी उन्हें याद करते हुए ट्वीट किया, ‘‘ छत्रपति शिवाजी महाराज को उनकी जयंती पर नमन।’’ 

टॅग्स :मुंबईशिवजी जयंतीउद्धव ठाकरेउद्धव ठाकरे सरकारशिव सेनाकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग