लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Election Result 2024: "एक हैं तो सेफ हैं, मोदी है तो मुमकिन है", महाराष्ट्र में महायुति की जीत पर बोले फडणवीस

By अंजली चौहान | Updated: November 23, 2024 14:53 IST

Maharashtra Election Result 2024: सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम अजित पवार के साथ गृह मंत्री अमित शाह ने भी फड़णवीस से बात की. फड़णवीस ने महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चन्द्रशेखर बावनकुले से भी मुलाकात की।

Open in App

Maharashtra Election Result 2024: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य विधानसभा चुनाव में ‘महायुति’ के प्रचंड बहुमत की ओर बढ़ने के साथ ही शनिवार को इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके नारे ‘‘एक हैं तो सेफ हैं’’ को दिया।  फडणवीस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘एक हैं तो सेफ हैं, मोदी है तो मुमकिन है।’’ 

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान ‘‘एक हैं तो सेफ हैं’’ का नारा दिया था। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को जारी मतगणना के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत महायुति गठबंधन 288 विधानसभा सीट में से 217 सीट पर बढ़त के साथ राज्य में सत्ता बरकरार रखने की ओर अग्रसर है। महाराष्ट्र में दिलचस्प मुकाबले में बीजेपी के गठबंधन वाली महायुति एक बार फिर सत्ता में वापसी करती नजर आ रही है। 

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती शनिवार सुबह 8 बजे शुरू हो गई है। सभी की निगाहें सत्तारूढ़ भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन और महा विकास अघाड़ी (एमवीए) गठबंधन के बीच लड़ाई के नतीजों पर टिकी हैं। 20 नवंबर को हुए चुनावों में अंतिम मतदान 66.05 प्रतिशत रहा, जो 2019 में 61.1 प्रतिशत था। सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन में, भाजपा ने 149 विधानसभा सीटों पर, शिवसेना ने 81 सीटों पर और अजीत पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी ने 59 निर्वाचन क्षेत्रों में उम्मीदवार उतारे।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम 2024देवेंद्र फड़नवीसMaharashtra BJPमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारतमहाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया को दी श्रद्धांजलि, गहरी संवेदना के साथ कही ये बात

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतपाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश में पेट्रोल और गैस की कमी के कारण कार्यालय और संस्थान बंद?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा-देश में लॉकडाउन नहीं?, गलत खबर साझा ना करें?

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग