लाइव न्यूज़ :

MNS चीफ राज ठाकरे ने कहा- नागरिकता संशोधन कानून उन मुसलमानों के लिए नहीं है जो यहां पैदा हुए थे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 9, 2020 17:14 IST

नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में और अवैध पाकिस्तानी-बांग्लादेशी घुसपैठियों को देश से बाहर निकालने के लिए आज मनसे प्रमुख राज ठाकरे मुंबई में अपने बेटे अमित ठाकरे के साथ मिलकर एक मार्च निकाला। 

Open in App

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) चीफ राज ठाकरे ने रविवार (09 फरवरी) को कहा कि मुझे समझ नहीं आता कि जो मुस्लिम लोग नागरिकता संशोधन कानून का विरोध कर रहे थे, वे ऐसा कर क्यों रहे थे। सीएए उन मुसलमानों के लिए नहीं है जो यहां पैदा हुए थे। आप किसको अपनी ताकत दिखा रहे हैं?

इस कानून के समर्थन में और अवैध पाकिस्तानी-बांग्लादेशी घुसपैठियों को देश से बाहर निकालने के लिए आज मनसे प्रमुख राज ठाकरेमुंबई में अपने बेटे अमित ठाकरे के साथ मिलकर एक मार्च निकाला। 

अमित ठाकरे को पिछले हफ्ते एमएनएस के महाधिवेशन में 'नेता' के रूप में औपचारिक रूप से लॉन्च किया गया था। इस 'महामोर्चे' में मनसे के हजारों कार्यकर्ताओं के शामिल होने की उम्मीद है। यह जुलूस हिंदू जिमखाना से शुरू होगा और मरीन ड्राइव से होते हुए दक्षिणी मुंबई स्थित आजाद मैदान में समाप्त होगा, जहां ठाकरे जनसभा को संबोधित करेंगे।

इस जुलूस के मार्ग पर भारी पुलिस बल तैनात किया जाएगा। इससे पहले मुंबई पुलिस ने मनसे को मुस्लिम बहुल दक्षिण-मध्य मुंबई में मोहम्मद अली रोड से जुलूस निकालने की अनुमति देने से मना कर दिया था। 

मुंबई पुलिस प्रवक्ता ने कहा, 'स्थानीय पुलिस के अलावा राज्य रिजर्व पुलिस बल, दंगा रोधी पुलिस, त्वरित कार्य बल, बम निरोधक दस्ता और 600 अतिरिक्त पुलिसकर्मी मोर्चे के मार्ग पर तैनात किए जाएंगे।' उन्होंने कहा कि भीड़ में सादे कपड़ों में भी पुलिस तैनात रहेगी और ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी से भी निगरानी रखी जाएगी। एमएनएस ने प्रचार के लिए टीजर लॉन्च किया है।

पार्टी ने हालांकि स्पष्ट किया है कि यह जुलूस सीएए-एनआरसी-एनपीआर के समर्थन में नहीं, बल्कि देश में अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी-बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ है। 

टॅग्स :राज ठाकरेनागरिकता संशोधन कानूनमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

महाराष्ट्र अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग