लाइव न्यूज़ :

पूर्व कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में शिवसेना में शामिल हुए

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: January 14, 2024 15:51 IST

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हाल में संयुक्त कोषाध्यक्ष नियुक्त किए गए देवड़ा ने दक्षिण मुंबई लोकसभा सीट पर उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना (यूबीटी) द्वारा दावा जताए जाने पर असहमति जतायी थी।

Open in App
ठळक मुद्देमिलिंद देवड़ा मुंबई में महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में शिवसेना में शामिल देवड़ा ने आज कांग्रेस पार्टी छोड़ दी थी14 जनवरी की सुबह कांग्रेस को झटका देते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया था

नई दिल्ली: पूर्व कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा मुंबई में महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में शिवसेना में शामिल हो गए। देवड़ा ने आज कांग्रेस पार्टी छोड़ दी थी। सीएम एकनाथ शिंदे ने देवड़ा को पार्टी का ध्वज सौंपा। इस मौके पर शिवसेना, शिंदे गुट के कई बड़े नेता मौजूद रहे।

दक्षिण मुंबई सीट से लोकसभा के पूर्व सदस्य मिलिंद देवड़ा ने 14 जनवरी की सुबह कांग्रेस को झटका देते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने एक्स पर लिखा, "आज मेरी राजनीतिक यात्रा के एक महत्वपूर्ण अध्याय का समापन हुआ। मैंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है और इसी के साथ पार्टी से मेरे परिवार का 55 साल पुराना रिश्ता खत्म हो गया है। मैं वर्षों तक अटूट समर्थन देने के लिए सभी नेताओं, सहकर्मियों और कार्यकर्ताओं का आभारी हूं।"

पिछले कुछ दिनों से यह अटकलें लगायी जा रही थीं कि वह एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना में शामिल हो सकते हैं। मिलिंद देवड़ा के समय को लेकर भी चर्चा हो रही है। कांग्रेस की मुंबई इकाई की अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ ने रविवार को कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा ने उस दिन पार्टी छोड़ी है जब राहुल गांधी की अगुवाई में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ हिंसाग्रस्त मणिपुर से शुरू हुई है। कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने इसे ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ से ध्यान भटकाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की साजिश बताया और ‘दो बार का हारा उम्मीदवार’ बताकर देवड़ा पर तंज कसा।

बता दें कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हाल में संयुक्त कोषाध्यक्ष नियुक्त किए गए देवड़ा ने दक्षिण मुंबई लोकसभा सीट पर उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना (यूबीटी) द्वारा दावा जताए जाने पर असहमति जतायी थी। अविभाजित शिवसेना के अरविंद सावंत ने 2014 और 2019 के आम चुनाव में देवरा को हराया था। वह अब ठाकरे गुट के साथ हैं।

 देवड़ा के कांग्रेस पार्टी से इस्तीफे के बाद पार्टी के मीडिया प्रभारी और महासचिव जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि उनके पार्टी छोड़ने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बहुत बड़ी भूमिका है। जयराम रमेश ने मिलिंद के पिता मुरली देवड़ा को याद करते हुए कहा कि वो हर दुख-सुख में पार्टी के साथ खड़े रहे।

टॅग्स :एकनाथ शिंदेमहाराष्ट्रकांग्रेसशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग