लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Lok Sabha Election 2024: सुनेत्रा पवार ने नामांकन हलफनामे में 12.56 करोड़ रुपये की संपत्ति का खुलासा किया, जानिए अन्य विवरण

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: April 19, 2024 12:06 IST

सुनेत्रा पवार के पास 58,39,40,751 रुपये की अचल संपत्ति है। इसमें कृषि भूमि और गैर-कृषि भूमि शामिल है। सुनेत्रा पवार के पास 12,56,58,983 रुपये की चल संपत्ति है जबकि उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के पास 13,25,06,033 रुपये की चल संपत्ति है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र की हॉट सीट बारामती लोकसभा पर पूरे देश की नजर हैयहां सांसद सुप्रिया सुले का मुकाबला सुनेत्रा पवार से हैसुनेत्रा पवार अजित पवार की पत्नी हैं

Maharashtra Lok Sabha Elections 2024: महाराष्ट्र की हॉट सीट बारामती लोकसभा पर पूरे देश की नजर है। यहां सांसद सुप्रिया सुले का मुकाबला सुनेत्रा पवार से है। यह लड़ाई उपमुख्यमंत्री अजित पवार और शरद पवार के बीच प्रतीकात्मक लड़ाई है। सुनेत्रा पवार अजित पवार की पत्नी हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले का मुकाबला इस बार चचेरे भाई अजित पवार की पत्नी से है।

सुनेत्रा पवार ने महायुति से अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। सुनेत्रा पवार ने अपनी उम्मीदवारी दाखिल करते समय हलफनामे में संपत्ति की जानकारी दी। ससे पता चला कि उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की पत्नी की कुल संपत्ति 12,56,58,983 रुपये है।

सुनेत्रा पवार द्वारा दायर हलफनामे के अनुसार, उनके हाथ में नकदी 3,36,450 रुपये है। उनके नाम पर बैंक में 2.97 करोड़ रुपये हैं। उनके पति अजित पवार के पास बैंक में 2,27,64,457 रुपये जमा हैं। अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार के नाम पर 12 करोड़ 11 लाख 12 हजार 374 रुपये का कर्ज है। अजित पवार पर 4 करोड़ 74 लाख 31 हजार 239 रुपये का कर्ज है।

सुनेत्रा पवार ने शेयरों में भी निवेश किया है। उन्होंने विभिन्न शेयरों में 15,79,610 रुपये का निवेश किया है। पवार ने बचत योजनाओं में 56,76,877 रुपये का निवेश किया है। ब्याज मूल्य 6 करोड़ 5 लाख 18 हजार 116 रुपये है। सुनेत्रा पवारर के पास 34,39,569 रुपये के सोने और चांदी के आभूषण हैं। इनमें चांदी की प्लेटें भी शामिल हैं। सुनेत्रा पवार के पास 10.70 लाख रुपये की कारें हैं। इनमें एक ट्रैक्टर और दो ट्रेलर शामिल हैं।

सुनेत्रा पवार के पास 58,39,40,751 रुपये की अचल संपत्ति है। इसमें कृषि भूमि और गैर-कृषि भूमि शामिल है। सुनेत्रा पवार के पास 12,56,58,983 रुपये की चल संपत्ति है जबकि उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के पास 13,25,06,033 रुपये की चल संपत्ति है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024अजित पवारSupriya Suleबारामतीशरद पवारमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग