लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्रः विदर्भ और मराठवाड़ा के उद्योगों को सब्सिडी का लगा 'करंट', बढ़ गई परेशानी

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 13, 2020 08:29 IST

महाराष्ट्रः विदर्भ में 3024 उद्योगों के पास एचटी कनेक्शन है. मराठवाड़ा में यह संख्या 2104 है. इसके अलावा एल.टी. लाइन से भी कई उद्योगों को सब्सिडी मिलती है. लेकिन उद्योगों को राहत के साथ-साथ बिजली बिल भी अटक गए हैं.

Open in App
ठळक मुद्देनागपुरः विदर्भ, मराठवाड़ा के उद्योगों को मार्च में बिजली बिल नहीं मिला है. उद्योजक परेशान हैं.कारण जानने का प्रयास करने पर जानकारी मिली कि इसके पीछे सब्सिडी है.

कमल शर्मा नागपुरः विदर्भ, मराठवाड़ा के उद्योगों को मार्च में बिजली बिल नहीं मिला है. उद्योजक परेशान हैं. कारण जानने का प्रयास करने पर जानकारी मिली कि इसके पीछे सब्सिडी है. वर्ष 2019-20 में उद्योगों को राहत देने के लिए हुआ 1200 करोड़ रु. का बजटीय प्रावधान समाप्त हो चुका है.महावितरण ने राहत जारी रखने के लिए 300 करोड़ रु. की मांग की है. राज्य सरकार से यह निधि नहीं मिलने पर विदर्भ-मराठवाड़ा के उद्योगों को करारा झटका लगने की आशंका है. उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने दोनों क्षेत्रों के उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए बिजली बिल में राहत देने का फैसला किया है.पिछले तीन वर्षों से इसके लिए सरकार महावितरण को सब्सिडी दे रही है. 31 मार्च को समाप्त हो रहे आर्थिक वर्ष के लिए 1200 करोड़ रु. का आवंटन हुआ है. यह निधि फरवरी में ही समाप्त हो गई है. ऐसे में महावितरण ने मार्च में जारी होने वाले बिजली के बिलों में राहत के लिए 300 करोड़ रु. की मांग की है. लेकिन राज्य सरकार ने अब तक यह पैसे जारी नहीं किए हैं. इसका खामियाजा विदर्भ एवं मराठवाड़ा के उद्योगों को उठाना पड़ रहा है.विदर्भ में 3024 उद्योगों के पास एचटी कनेक्शन है. मराठवाड़ा में यह संख्या 2104 है. इसके अलावा एल.टी. लाइन से भी कई उद्योगों को सब्सिडी मिलती है. लेकिन उद्योगों को राहत के साथ-साथ बिजली बिल भी अटक गए हैं. हर महीने की चार तारीख से पहले बिल पाने वाले उद्योग अब भी उसका इंतजार कर रहे हैं.

टॅग्स :महाराष्ट्रउद्धव ठाकरे सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग