महाराष्ट्र: आसमान से कहर बनकर गिरी बारिश ने ले ली 12 जिंदगियां, दर्दनाक तस्वीरें आई सामने

By रोहित कुमार पोरवाल | Published: September 26, 2019 02:46 PM2019-09-26T14:46:24+5:302019-09-26T14:46:24+5:30

पुणे के जिला कलेक्टर नवल किशोर राम ने गुरुवार (26 सितंबर) को एहतियातन पुणे सिटी, पुरंदर, बारामती, भोर और हवेली तहसील के सभी स्कूलों और काॉलेजों के लिए छुट्टी की घोषणा कर दी। 

Maharashtra: Heavy rains in Pune disrupt normal life, 12 people died, Holiday in Schools Colleges | महाराष्ट्र: आसमान से कहर बनकर गिरी बारिश ने ले ली 12 जिंदगियां, दर्दनाक तस्वीरें आई सामने

पुणे में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ से हुए नुकसान की एक तस्वीर। (फोटो- एएनआई)

Highlightsमहाराष्ट्र के पुणे के कई इलाकों में आसमान से कहर बनकर बरसी बारिश ने अपने साथ मौत का सैलाब लेकर आई जिसमें 12 जिंदगियां खत्म हो गईं।दस हजार से ज्यादा लोगों को जलभराव के कारण सुरक्षित स्थानों का रुख करना पड़ा है। बारिश के बाद आई बाढ़ से हुए भारी नुकसान की दर्दनाक तस्वीरें सामने आ रही हैं।

महाराष्ट्र के पुणे के कई इलाकों में आसमान से कहर बनकर बरसी बारिश ने अपने साथ मौत का सैलाब लेकर आई जिसमें 12 जिंदगियां खत्म हो गईं। दस हजार से ज्यादा लोगों को जलभराव के कारण सुरक्षित स्थानों का रुख करना पड़ा है। बारिश के बाद आई बाढ़ से हुए भारी नुकसान की दर्दनाक तस्वीरें सामने आ रही हैं। तस्वीरें बयां करती हैं कि किस कदर जन जीवन अस्त व्यस्त हुआ है। पुणे के जिला कलेक्टर नवल किशोर राम ने गुरुवार (26 सितंबर) को एहतियातन पुणे सिटी, पुरंदर, बारामती, भोर और हवेली तहसील के सभी स्कूलों और काॉलेजों के लिए छुट्टी की घोषणा कर दी। 

समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक, बुधवार रात में पुणे में भारी बारिश हुई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि वह पुणे में हुई बारिश के बाद लोगों की मौत की खबर सुनकर दुखी हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीमें शहर और बारामती तहसील में तैनात की गई है और प्रभावित क्षेत्र में सभी जरूरी सहायता मुहैया कराई जा रही है। 

पुणे: बाढ़ से हुआ नुकसान। (फोटो- एएनआई)
पुणे: बाढ़ से हुआ नुकसान। (फोटो- एएनआई)

पुलिस अधीक्षक संदीप पाटिल ने कहा कि खेड़-शिवपुर गांव में दरगाह पर सो रहे पांच लोग भारी बारिश में बह गए। वहीं पुरंदर में दो लोगों के लापता होने की खबर है। 


पुणे: बाढ़ के कारण जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। (फोटो- एएनआई)
पुणे: बाढ़ के कारण जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। (फोटो- एएनआई)

मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रशांत रानपिसे ने बताया कि नौ साल के एक लड़के समेत पांच लोगों की बुधवार रात अर्नेश्वर क्षेत्र में दीवार गिरने से मौत हो गई। एक अन्य घटना में साहकर नगर क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव मिला। वहीं, एक व्यक्ति का शव एक कार से मिला, जो सिंहगढ़ मार्ग पर पानी में बह गया था। 

पुणे: बाढ़ के कारण हुआ भारी नुकसान। (फोटो- एएनआई)
पुणे: बाढ़ के कारण हुआ भारी नुकसान। (फोटो- एएनआई)

अधीक्षक ने बताया, ‘‘बारामती क्षेत्र में 10,000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा गया गया है क्योंकि नजारे बांध से पानी छोड़ा गया है। ये बांध जेजुरी के निकट कारहा नदी पर बने हुए हैं।’’ 

Web Title: Maharashtra: Heavy rains in Pune disrupt normal life, 12 people died, Holiday in Schools Colleges

महाराष्ट्र से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे