Maharashtra Government Hospital: करोड़ों लोगों को तोहफा!, महाराष्ट्र के सरकारी अस्पतालों में आज से मुफ्त इलाज और जांच सुविधाएं, पैसा लिया को टोल-फ्री नंबर 104 पर शिकायत दर्ज कीजिए
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 15, 2023 21:50 IST2023-08-15T21:48:38+5:302023-08-15T21:50:16+5:30
Maharashtra Government Hospital: आदेश में कहा गया कि अगर ओपीडी में दवाइयां उपलब्ध नहीं हैं, तो उन्हें स्थानीय स्तर पर (अस्पताल द्वारा) खरीदकर मरीजों को उपलब्ध कराई जाएगा।

file photo
Maharashtra Government Hospital:महाराष्ट्र के सरकारी अस्पतालों में मंगलवार से मुफ्त इलाज और जांच सुविधाएं मिलने लगेंगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस संबंध में आदेश शनिवार को जारी किया गया था।
आदेश में कहा गया कि राज्य सरकार और स्थानीय निकायों द्वारा संचालित अस्पतालों में सभी सेवाएं मुफ्त दी जाएंगी। लेकिन यह आदेश महाराष्ट्र चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान विभाग के नियंत्रण वाले अस्पतालों पर लागू नहीं है। आदेश के तहत अगर कोई सरकारी अस्पताल इलाज के लिए शुल्क लेता है तो टोल-फ्री नंबर 104 पर शिकायत दर्ज की जा सकती है।
अन्य चीजों के अलावा, एक्स-रे, ईसीजी, रक्त जांच और सीटी स्कैन जैसी जांच मुफ्त होंगी। आदेश में कहा गया कि अगर ओपीडी में दवाइयां उपलब्ध नहीं हैं, तो उन्हें स्थानीय स्तर पर (अस्पताल द्वारा) खरीदकर मरीजों को उपलब्ध कराई जाएगा।