महाराष्ट्रः फड़नवीस ‘ब्लास्टर मास्टर’ हैं, जो जानते हैं ‘कैसे छक्के लगाए जाते हैं और कैसे विकेट लिए जाते हैं’, सीएम शिंदे ने की प्रशंसा, आखिर क्या है वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 8, 2023 05:16 PM2023-08-08T17:16:13+5:302023-08-08T17:17:58+5:30

सीएम शिंदे का यह बयान शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के बयान के एक दिन बाद आया है, जिसमें उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता को ‘मस्टर मिनिस्टर’ (जोड़ने वाला मंत्री) करार दिया था।

Maharashtra Devendra Fadnavis is 'blaster master' who knows 'how to hit sixes and take wickets' praised by CM Eknath Shinde | महाराष्ट्रः फड़नवीस ‘ब्लास्टर मास्टर’ हैं, जो जानते हैं ‘कैसे छक्के लगाए जाते हैं और कैसे विकेट लिए जाते हैं’, सीएम शिंदे ने की प्रशंसा, आखिर क्या है वजह

file photo

Highlightsसंयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए कहा था कि भाजपा ‘आयाराम’ की पार्टी बन गई है।जब हम दिल्ली जाते हैं तो (विपक्ष) हमारा मजाक उड़ाता है। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री फड़नवीस और अजित पवार मौजूद थे। 

पुणेः महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह ‘ब्लास्टर मास्टर’ हैं, जो जानते हैं कि ‘कैसे छक्के लगाए जाते हैं और कैसे विकेट लिए जाते हैं।’

शिंदे का यह बयान शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के बयान के एक दिन बाद आया है, जिसमें उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता को ‘मस्टर मिनिस्टर’ (जोड़ने वाला मंत्री) करार दिया था। शिंदे ने ‘शासन आपल्या दारी’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘जब वह (फड़नवीस) मुख्यमंत्री (2014-19) थे, तब किसी को ना नहीं कहा। मैं इसका गवाह हूं। उन्होंने सभी काम किए।

वह संग्रह मंत्री नहीं हैं, वह मास्टर ब्लास्टर हैं जो जानते हैं कि कैसे छक्के लगाए जाते हैं और कैसे विकेट लिया जाता है।’’ उद्धव ठाकरे ने मुंबई में शिवसेना (यूबीटी) और संभाजी ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं की एक संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए कहा था कि भाजपा ‘आयाराम’ की पार्टी बन गई है।

शिंदे ने कहा,‘‘जब हम दिल्ली जाते हैं तो (विपक्ष) हमारा मजाक उड़ाता है। हम राज्य के हित में, नागरिकों को बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने और विकास लाने के लिए दिल्ली जाते हैं। बड़ी परियोजनाओं को लागू करने के लिए केंद्र का समर्थन महत्वपूर्ण है। इसलिए हम अपने लोगों के लिए दिल्ली जाते रहेंगे और महाराष्ट्र में परियोजनाएं लाएंगे।’’ इस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री फड़नवीस और अजित पवार मौजूद थे। 

Web Title: Maharashtra Devendra Fadnavis is 'blaster master' who knows 'how to hit sixes and take wickets' praised by CM Eknath Shinde

महाराष्ट्र से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे