लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र चुनाव: एनसीपी को झटका, दो सीटों पर रेस से 'बाहर', एक उम्मीदवार फॉर्म 5 मिनट देरी से पहुंचने पर अयोग्य घोषित

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: October 6, 2019 14:07 IST

NCP: शरद पवार की अगुवाई वाली एनसीपी को आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में पुणे की दो सीटों चिंचवाड़ और भोसारी से रेस से बाहर होना पड़ा है

Open in App
ठळक मुद्देएनसीपी उम्मीदवार चिंचवाड़ सीट से नामांकन फॉर्म देरी से पहुंचने पर अयोग्य घोषितएनसीपी वहीं भोसारी सीट पर एक निर्दलीय उम्मीदवार का कर रही है समर्थन

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में पुणे की चिंचवाड़ और भोसारी सीटों से रेस से बाहर हो गई है, क्योंकि वह इन दोनों ही सीटों पर अपने आधिकारिक उम्मीदवारों को उतारने में असफल रही। 

हालांकि पार्टी का दावा है कि उसने जानबूझकर भोसारी से अपना आधिकारिक उम्मीदवार नहीं उतारा है, क्योंकि यह उसकी इस सीट से बीजेपी को हराने की रणनीति का हिस्सा है। 

चिंचवाड़ से एनसीबी उम्मीदवार अयोग्य घोषित

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, पार्टी को शनिवार को तब शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा जब चिंचवाड़ से लड़ने जा रहे उसके कॉर्पोरेटर प्रशांत शितोले को पिंपरी-चिंचवाड़ के चुनाव अधिकारियों ने अयोग्य करार दिया। चुनाव अधिकारियों ने कहा कि शीतोले का एबी फॉर्म (पार्टी द्वारा दिया गया) शुक्रवार को नामांकन दाखिल करने की 3 बजे की समयसीमा के बाद पहुंचा था।

शीतोले ने कहा कि वह नहीं जानते कि देर कैसे हुई। उन्होंने कहा, 'मुझसे अजीत पवार द्वारा पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार के तौर पर अपना पर्चा दाखिल करने के लिए कहा गया था। लेकिन मुझे अब पता चला है कि मुझे चुनाव अधिकारी के पास एबी फॉर्म ना पहुंचने की वजह से अयोग्य करार दिया गया है। मुझे नहीं पता कि ऐसा क्यों हुआ। मैं पवार से बात करूंगा...लेकिन उनसे बात करने से पहले कुछ नहीं कहूंगा।'

एनसीपी के पिंपरी-चिचंवाड़ यूनिट के अध्यक्ष संजोग वाघारे ने कहा कि पार्टी का एबी फॉर्म चुनाव कार्यालय पांच मिनट की देरी से पहुंचा। उन्होंने कहा, 'बारिश और ट्रैफिक जाम के कारण हम समय पर चुनाव कार्यालय नहीं पहुंच सके। लेकिन हमने स्थानीय चुनाव अधिकारी के फैसले के खिलाफ जिला कलेक्ट्रेट में अपील की है।' 

वाघारे ने कहा कि इस बारे में फैसला सोमवार को लिया जाएगा कि चिंचवाड़ सीट पर किस नेता का समर्थन करना है। जब पूछा गया कि क्या एनसीबी शिवसेना नेता राहुल कालाटे का समर्थन करेगी, जिन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर पर्चा भरा है। वाघारे ने कहा कि अंतिम फैसला एक-दो दिन में लिया जाएगा। इस बात की संभावना है कि सभी विपक्षी पार्टियां चिंचवाड़ से बीजेपी के उम्मीदवार लक्ष्मण जगताप को हराने के लिए हाथ मिला सकती हैं।

लेकिन शितोले का कहना है कि वह जगताप को टक्कर देने के लिए बेहतर स्थिति में थे। उन्होंने कहा, उनके मुख्य वोटर्स सांगवी और पिंपल गुराव से हैं। मैं भी इन इलाकों में लोकप्रिय हूं। एनसीपी ने जगताप के खिलाफ मजबूत उम्मीदवार उतारने का मौका गंवा दिया।

एनसीपी नेता योगेश बहल ने पुष्टि की है कि पार्टी के कई शीर्ष नेताओं ने जगताप के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ने से मना किया था।

भोसारी में एनसीपी कर रही निर्दलीय उम्मीदवार का समर्थन

वहीं वाघारे ने कहा कि भोसारी सीट से एनसीपी ने विकास लांडे को समर्थन दिया है, जिन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर पर्चा दाखिल किया है। उन्होंने कहा, 'भोसारी में बीजेपी और शिवसेना के कई नेताओं ने किसी उम्मीदवार के निर्दलीय लड़ने पर उसे समर्थन का भरोसा दिलाया है। इसलिए हमने यहां से अपना उम्मीदवार उतारने के बजाय एक निर्दलीय विधायक को समर्थन देने का फैसला किया है। ये हमारी पार्टी की रणनीति का हिस्सा है।'

वहीं निर्दलीय के तौर पर पर्चा दाखिल करने वाले एनसीपी कॉर्पोरेटर दत्ता साने ने कहा कि पार्टी ने उन्हें शुक्रवार को दोपहर 1 बजे तक अंधेरे में रखा। उन्होंने कहा, मेरे पास निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर पर्चा दाखिल करने के अलावा कोई चारा नहीं था। उन्होंने मुझसे आखिरी मिनटों में संपर्क किया, इसलिए मैंने पार्टी के टिकट पर लड़ने से मना कर दिया। लांडे और साने भोसारी विधानसभा सीट से बीजेपी के महेश लांडगे को टक्कर देंगे।

एनसीपी प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा कि पार्टी इन दोनों सीटों पर लड़ना जारी रखेगी। उन्होंने कहा, 'तस्वीर दो दिन में साफ हो जाएगी। हम निश्चित तौर पर इन सीटों पर लड़ेंगे, लेकिन हम पेपर की जांच के खत्म होने का इंतजार करेंगे।'

टॅग्स :राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीशरद पवारमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019असेंबली इलेक्शन २०१९विधानसभा चुनावAssembly Elections
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

भारतज्योतिषी अशोक खरात को लेकर हंगामा जारी, 58 महिला से यौन शोषण?, इस्तीफा दें एनसीपी महाराष्ट्र अध्यक्ष सुनील तटकरे?, वीडियो

क्राइम अलर्टAshok Kharat Case: बाबा-बैरागी राजनीतिक कमजोरी या मजबूरी

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग