लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: दूसरी बार सरकार बनाने की तैयारी में भाजपा-शिवसेना गठबंधन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 24, 2019 12:31 IST

राज्य विधानसभा की कुल 288 सीटों में से 288 के रुझान आ चुके हैं। अब तक मिले रुझानों के मुताबिक 100 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है, 66 सीटों पर शिवसेना, 43 सीटों पर कांग्रेस, 52 सीटों पर राकांपा और 27 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआदित्य ठाकरे वर्ली विधानसभा सीट से अपने प्रतिद्वंद्वी राकांपा के सुरेश माने पर 16,393 मतों से बढ़त बनाए हुए हैं।मुंबई के महापौर शिवसेना के नेता विश्वनाथ महादेश्वर बांद्रा-पूर्व सीट से निर्दलीय उम्मीदवार तृप्ति सावंत से 3,010 मतों से आगे चल रहे हैं।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के रुझान इस ओर संकेत कर रहे हैं कि भाजपा-शिवसेना का गठबंधन फिर से सत्ता में काबिज होने की तैयारी में है।

राज्य विधानसभा की कुल 288 सीटों में से 288 के रुझान आ चुके हैं। अब तक मिले रुझानों के मुताबिक 100 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है, 66 सीटों पर शिवसेना, 43 सीटों पर कांग्रेस, 52 सीटों पर राकांपा और 27 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।

शिवसेना के नेता आदित्य ठाकरे वर्ली विधानसभा सीट से अपने प्रतिद्वंद्वी राकांपा के सुरेश माने पर 16,393 मतों से बढ़त बनाए हुए हैं। मुंबई के महापौर शिवसेना के नेता विश्वनाथ महादेश्वर बांद्रा-पूर्व सीट से निर्दलीय उम्मीदवार तृप्ति सावंत से 3,010 मतों से आगे चल रहे हैं।

राकांपा के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल येवला सीट पर अपने प्रतिद्वंद्वी शिवसेना संभाजी पवार से 2,542 मतों से आगे चल रहे हैं। भाजपा के नीतेश राणे कणकवली सीट पर शिवसेना के सतीश सावंत से 5,017 मतों से आगे चल रहे हैं। राकांपा प्रमुख शरद पंवार के संबंधी रोहित पंवार करजात-जामखेड़ सीट पर अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा के राज्य मंत्री राम शिंदे से 7,211 मतों से आगे चल रहे हैं।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस नागपुर दक्षिण पश्चिम सीट पर अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के आशीष देशमुख से 5,103 मतों से आगे चल रहे हैं। फड़णवीस के करीबी सहयोगी भाजपा के अभिमन्यु पवार कांग्रेस के विधायक बासवराज पाटिल से औसा सीट पर 3,825 मतों से आगे चल रहे हैं।

भाजपा के मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल शिर्डी विधानसभा सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के सुरेश थोराट से 26,724 मतों से आगे चल रहे हैं। भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल पुणे की कोठरुड विधानसभा सीट पर अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी मनसे के किशोर शिंदे से 10,086 मतों से आगे चल रहे हैं।

पुणे की बारामती सीट से राकांपा नेता एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री अजीत पवार भाजपा के उम्मीदवार गोपीचंद पडलकर से 49,851 मतों से आगे चल रहे हैं। विधान परिषद में विपक्ष के नेता धनंजय मुंडे अपनी प्रतिद्वंद्वी और भाजपा नेता पंकजा मुंडे से 20,981 मतों से आगे चल रहे हैं।

कांगेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री अशेाक चव्हाण भोकर सीट पर भाजपा के श्रीनिवास गोरठेकर से 16,900 मतों से आगे चल रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण कराड दक्षिण सीट से भाजपा के अतुल भोंसले से 1,735 मतों से आगे चल रहे हैं। 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019शिव सेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)देवेंद्र फड़नवीसउद्धव ठाकरेUddhav Thackeray
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई और ठाणे में गठबंधन, सीएम देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का फैसला

कारोबारविधानसभा में 75,286 करोड़ रुपये की अनुपूरक मांगें पेश, वित्त मंत्री अजित पवार ने कहा-किसान राहत, सब्सिडी और सामाजिक कल्याण योजनाओं पर होंगे खर्च

भारतमहाराष्ट्र शीतकालीन सत्र: चाय पार्टी का बहिष्कार, सदनों में विपक्ष के नेताओं की नियुक्ति करने में विफल रही सरकार

भारत2024 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव, 2025 तक नेता प्रतिपक्ष नियुक्त नहीं?, उद्धव ठाकरे ने कहा-प्रचंड बहुमत होने के बावजूद क्यों डर रही है सरकार?

भारतमहाराष्ट्र महागठबंधन सरकारः चुनाव से चुनाव तक ही बीता पहला साल

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग

महाराष्ट्रMaharashtra New CM Updates: सीएम शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू! विधायक दल के साथ बीजेपी की आज बैठक..., जानें अपडेट