लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Election 2024: बारामती में निर्दलीय उम्मीदवार को EC के 'तुरही' जैसे चिह्न देने पर राकांपा (एसपी) ने जताई आपत्ति

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 23, 2024 17:17 IST

Lok Sabha Election 2024: बारामती सीट से लड़ रहे निर्दलीय उम्मीदवार को 'तुरही' जैसा चिन्ह देने पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) ने आपत्ति जाहिर की है, क्योंकि यह चिन्ह पार्टी को चुनाव आयोग ने पहले से दे रखा है।

Open in App
ठळक मुद्देLok Sabha Election 2024: निर्दलीय उम्मीदवार को चुनाव आयोग ने दिया तुरही चिन्हLok Sabha Election 2024: अब राकांपा शरद पवार की ओर से जताई गई आपत्तिLok Sabha Election 2024: इसके बाद राकांपा (एसपी) की ओर से EC को पत्र भी लिखा गया है

Lok Sabha Election 2024: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) ने अपने गढ़ बारामती से चुनाव लड़ रहे एक निर्दलीय प्रत्याशी को 'तुरही' जैसा चिह्न आवंटित किये जाने को लेकर निर्वाचन आयोग के पास एक शिकायत दायर की है। राकांपा (एसपी) ने दावा किया कि निर्वाचन आयोग ने निर्दलीय उम्मीदवार शेख सोयल शाह युनूस शाह को तुरही जैसा चिह्न आवंटित किया है और इसकी पहचान "तुतारी" के रूप में हुई है। आयोग ने राकांपा (एसपी) को "तुरहा बजाते व्यक्ति" का चिह्न आवंटित किया है।

पार्टी की उम्मीदवार सुप्रिया सुले के चुनाव प्रतिनिधि लक्ष्मीकांत खाबिया ने इस सिलसिले में निर्वाचन आयोग के पास एक शिकायत दायर की है, जिसमें कहा गया है कि दोनों चिह्नों के नाम में समानता है जिससे मतदाताओं को भ्रम पैदा हो सकता है। खाबिया ने 20 अप्रैल को निर्वाचन अधिकारी को शिकायत सौंपी थी। उन्होंने शिकायत में कहा, "निर्दलीय उम्मीदवार को तुरही चिह्न आवंटित किया गया है। हमने निर्वाचन आयोग से इस चिह्न को ‘तुतारी’ नहीं कहने का अनुरोध किया है।" 

राकांपा (एसपी) का चिह्न तुरहा है, जिसे मराठी में तुतारी भी कहा जाता है। इसे राजाओं के आगमन के समय बजाया जाता था। पुणे जिला स्थित बारामती, पवार परिवार का गढ़ है और शरद पवार की बेटी सुले इस सीट से तीन बार की सांसद हैं। सुले अपनी भाभी एवं उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं जो राकांपा उम्मीदवार हैं। राकांपा, महायुति का हिस्सा है जिसमें शिवसेना और भाजपा शामिल है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव २०२४शरद पवारअजित पवार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती, मुंबई और दिल्ली?, हर जगह हाथ खाली, अजीत दादा केस में FIR फाइल नहीं?, रोहित पवार ने कहा- मैं कर्नाटक गया, FIR रजिस्टर, वीडियो

क्राइम अलर्ट100 रुपये से कम कीमत की वस्तुओं के लिए 10000 से 100000 रुपये तक वसूलता था?, अशोक खरात की शर्मनाक करतूत, 200 करोड़ रुपये और 52 अवैध संपत्ति?

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

क्राइम अलर्टAshok Kharat Case: बाबा-बैरागी राजनीतिक कमजोरी या मजबूरी

भारतसंसद में हंसी मजाक?, खरगे के भाषण पर पीएम मोदी की हंसी, देवेगौड़ा जी ने कांग्रेस से किया प्यार और मोदी जी से कर ली शादी?, वीडियो

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग