लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: महाराष्ट्र में सामने आए 5 नए मामले, कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या पहुंची 225

By सुमित राय | Updated: March 31, 2020 10:52 IST

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि 5 नए मामलों में मुंबई में एक और पुणे व बुल्ढाना में दो-दो नए मामले सामने आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमंगलवार को महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमण के पांच नए मामले सामने आए।महाराष्ट्र में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़त 225 पहुंच गई है।

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमण के पांच नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 225 पहुंच गई है।

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि 5 नए मामलों में मुंबई में एक और पुणे व बुल्ढाना में दो-दो नए मामले सामने आए हैं। हालांकि यह आंकड़ा बढ़ सकता है, क्योंकि मुबई में अभी कुछ रिपोर्ट आने बाकी है, जिनका सोमवार को टेस्ट किया गया था।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने कहा, 'मुंबई नगर स्वास्थ्य अधिकारियों ने सोमवार शाम 45 लोगों की जांच की जाने की जानकारी दी थी, जिनके नतीजे आने बाकी हैं। हमने उन्हें अंतिम रिपोर्ट में शामिल नहीं किया है।'

बता दें कि पूरे देश में कोरोना वायरस से 1200 से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 32 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं दुनियाभर में कोरोना पीड़ितो की संख्या 7.85 लाख से ज्यादा हो गई है, जबकि 37 हजार से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

टॅग्स :महाराष्ट्र में कोरोनासीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरसमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

महाराष्ट्र अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया