लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार का फैसला, बेमौसम बारिश से प्रभावित किसानों को भी मिलेगा कर्जमुक्ति योजना का लाभ

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 28, 2020 09:05 IST

महाराष्ट्रः विपक्ष के नेता देवेंद्र फड़नवीस ने मांग की थी कि बेमौसम बारिश से प्रभावित किसानों को भी कर्जमुक्ति योजना का लाभ मिलना चाहिए. मौजूदा कर्जमुक्ति योजना का लाभ सितंबर 2019 तक जिन किसानों के कर्ज बकाया है, उन्हें मिलेगा.

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार ने उन किसानों को भी कर्जमुक्ति योजना का लाभ देने का निर्णय किया है. पिछले साल बेमौसम बारिश की वजह से ये किसान कर्ज नहीं चुकता कर पाए थे.

महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार ने उन किसानों को भी कर्जमुक्ति योजना का लाभ देने का निर्णय किया है, जिन्होंने पिछले साल रबी के मौसम के लिए फसल कर्ज लिया था. पिछले साल बेमौसम बारिश की वजह से ये किसान कर्ज नहीं चुकता कर पाए थे. अब इन किसानों को भी कर्जमुक्ति योजना का लाभ दिया जाएगा. यह घोषणा उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री अजित पवार ने विधानसभा में की.

प्रश्नोत्तरकाल के दौरान विपक्ष के नेता देवेंद्र फड़नवीस ने मांग की थी कि बेमौसम बारिश से प्रभावित किसानों को भी कर्जमुक्ति योजना का लाभ मिलना चाहिए. मौजूदा कर्जमुक्ति योजना का लाभ सितंबर 2019 तक जिन किसानों के कर्ज बकाया है, उन्हें मिलेगा. इसके चलते अक्तूबर महीने में होने वाली बारिश से प्रभावित किसान कर्जमुक्ति से वंचित रहने वाले थे. इस पहलू की ओर फड़नवीस ने ध्यान दिलाया.फड़नवीस के सुझाव पर जवाब देते हुए पवार ने कहा कि बेमौसम बारिश से प्रभावित होने वाले किसानों को भी राहत दी जाएगी. इस पर सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि विपक्ष के नेता की मांग पर चलताऊ जवाब देने से काम नहीं चलेगा. 'हां या न' में जवाब दीजिए. इस पर पवार ने कहा कि ऐसे किसानों को कर्जमुक्ति योजना का लाभ दिया जाएगा.पवार ने दावा किया कि तीन महीनों में कर्जमुक्ति योजना का लाभ दिया जाएगा.

टॅग्स :उद्धव ठाकरे सरकारमहाराष्ट्रलोकमत समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग