लाइव न्यूज़ :

परमबीर सिंह के 'चिट्ठी बम' के बाद महाराष्ट्र में सियासत तेज, देवेंद्र फड़नवीस ने मांगा अनिल देशमुख का इस्तीफा

By विनीत कुमार | Updated: March 20, 2021 20:48 IST

देवेंद्र फड़नवीस ने कहा है कि परमबीर सिंह की चिट्ठी सामने आने के बाद अनिल देशमुख को गृह मंत्री के पद से अब इस्तीफा देना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देपरमबीर सिंह की चिट्ठी के बाद बीजेपी हुई हमलावर, देवेंद्र फड़नवीस ने अनिल देशमुख से इस्तीफा मांगाकिरीट सोमैया ने भी वीडियो जारी कर गृह मंत्री अनिल देशमुख के इस्तीफे की मांग की हैअनिल देशमुख अगर अपने पद से इस्तीफा नहीं देते हैं तो सीएम उद्धव ठाकरे उन्हें हटाएं: फड़नवीस

मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर की मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लिखी चिट्ठी के बाद महाराष्ट्र में सियासत भी तेज हो गई है। बीजेपी ने हमला बोलते हुए महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख से इस्तीफे की मांग की है। 

पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता देवेंद्र फड़नवीस ने कहा कि तत्काल अनिल देशमुख को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा, 'हम गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हैं। अगर वे इस्तीफा नहीं देते हैं तो सीएम को उन्हें हटाना चाहिए ताकि निष्पक्ष जांच की जा सके।'

फड़नवीस ने कहा, 'चिट्ठी में ये भी लिखा है कि मुख्यमंत्री को इस बारे में सूचना दी गई थी। इसलिए ये सवाल भी खड़ा होता है कि उन्होंने पहले इस पर कोई कदम क्यों नहीं उठाया।' दूसरी ओर किरीट सोमैया ने भी अनिल देशमुख के इस्तीफे की मांग की है।

क्या है परमबीर सिंह और चिट्ठी का विवाद

दरअसल, एंटीलिया मामले पर पहले से ही विवादों का सामना कर रहे अनिल देशमुख की मश्किलें शनिवार शाम उस समय बढ़ गईं जब परमबीर सिंह की एक चिट्ठी सामने आई। ये चिट्ठी उन्होंने सीएम उद्धव ठाकरे को लिखी है और कई गंभीर आरोप अनिल देशमुख पर लगाए हैं।

परमबीर सिंह ने अपनी चिट्ठी में कहा है कि अनिल देशमुख ने सचिन वाझे को 100 करोड़ रुपये हर महीने कलेक्ट करने का टारगेट दिया था।

उन्होंने चिट्ठी में लिखा है कि मुंबई पुलिस की अपराध शाखा के क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट के हेड सचिन वाझे को अनिल देशमुख ने पिछले कुछ महीनों में कई बार अपने आवास पर बुलाया और रुपये इकट्ठा करने संबंधित निर्देश दिए थे।

परमबीर सिंह ने अपनी चिट्ठी में ये भी एक जगह लिखा है कि अनिल देशमुख ने सचिन वाझे से कहा था कि मुंबई में 1750 बार, रेस्टोरेंट और दूसरी चीजें हैं। इससे हर महीने 2 से 3 लाख रुपये कलेक्ट किए जाएं तो हर महीने 40 से 50 करोड़ मिल जाएंगे। बाकी अन्य माध्यमों से भी रुपये कलेक्ट किए जा सकते हैं।

टॅग्स :देवेंद्र फड़नवीससचिन वाझेउद्धव ठाकरेमुंबई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

भारतमहाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया को दी श्रद्धांजलि, गहरी संवेदना के साथ कही ये बात

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतपाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश में पेट्रोल और गैस की कमी के कारण कार्यालय और संस्थान बंद?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा-देश में लॉकडाउन नहीं?, गलत खबर साझा ना करें?

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग