लाइव न्यूज़ :

मुंबई HC ने प्रेम संबंध को लेकर 3 दलितों की हत्या के मामले में 4 दोषियों की मृत्युदंड सजा को रखा बरकरार

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 3, 2019 07:48 IST

नासिक की एक सत्र अदालत ने जनवरी 2018 में छह लोगों रघुनाथ दारनदाले, रमेश दारनदाले, प्रकाश दारनदाले, गणेश उर्फ प्रवीण दारनदाले, अशोक नावगिरे और संदीप कुरहे को अहमदनगर जिले में हत्या के लिए मौत की सजा सुनाई थी.

Open in App
ठळक मुद्देनासिक की एक सत्र अदालत ने जनवरी 2018 में छह लोगों को सजा सुनाई थी.अदालत ने अशोक नावगिरे (32) को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया.

बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 में अहमदनगर जिले में अंतर-जातीय प्रेम संबंध को लेकर तीन दलित पुरुषों की हत्या के मामले में चार दोषियों की मृत्युदंड की सजा को बरकरार रखा. अदालत ने छह साल पुराने इस मामले में अन्य आरोपियों को बरी कर दिया. नासिक की एक सत्र अदालत ने जनवरी 2018 में छह लोगों रघुनाथ दारनदाले, रमेश दारनदाले, प्रकाश दारनदाले, गणेश उर्फ प्रवीण दारनदाले, अशोक नावगिरे और संदीप कुरहे को अहमदनगर जिले में हत्या के लिए मौत की सजा सुनाई थी.

उन्हें हत्या और आपराधिक षडयंत्र समेत विभिन्न आरोपों में दोषी पाया गया था. मृतकों की पहचान सचिन घारू (24), संदीप थांवर (25) और राहुल कंदारे (20) के रूप में हुई थी. सभी सफाईकर्मी थे. सभी छह आरोपियों ने खुद को दोषी ठहराए जाने और नासिक की अदालत द्वारा सुनाई गई मौत की सजा के खिलाफ उच्च न्यायालय का रुख किया था. दोषियों में से एक रघुनाथ दारनदाले की मामले की सुनवाई के दौरान मौत हो गई थी. सोमवार को न्यायमूर्ति बी. पी. धर्माधिकारी और बी. पी. शिंदे की पीठ ने रमेश दारनदाले, प्रकाश दारनदाले, गणेश उर्फ प्रवीण दारनदाले और संदीप कुरहे की मौत की सजा को बरकरार रखा.

हालांकि, अदालत ने अशोक नावगिरे (32) को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया. उसके वकील नितिन सतपुते ने यह जानकारी दी. अदालत के आदेश का विवरण तत्काल उपलब्ध नहीं हो सका है. दरअसल एक जनवरी 2013 को अहमदनगर के सोनाई गांव में तीन दलितों की हत्या कर दी गई थी और उनके क्षत-विक्षत शव के टुकड़े एक सेप्टिक टैंक और एक कुएं में मिले थे. पुलिस के अनुसार, हत्याओं का कारण सचिन घारू और मराठा समुदाय की एक लड़की के बीच अंतर-जातीय प्रेम संबंध था. हत्या के दोषी भी मराठा समुदाय से ताल्लुक रखते हैं.

पुलिस ने कहा था कि घारू और उसके साथियों को लड़की के परिवार ने 1 जनवरी 2013 को अपने सेप्टिक टैंक की सफाई के बहाने अपने घर पर बुलाया था. अगली शाम, पुलिस को घारू का क्षत-विक्षत शव टंकी से मिला था. थांवर और कंदारे के शव 3 जनवरी को गांव के एक कुएं से मिले थे.

टॅग्स :हाई कोर्टमुंबईनाशिक पूर्व
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग