लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में प्याज पर स्टॉक लिमिट लगाने से केंद्र का इनकार

By एसके गुप्ता | Updated: September 25, 2019 09:51 IST

महाराष्ट्र देश में सबसे बड़ा प्याज उत्पादक राज्य है. ऐसे में प्याज पर स्टॉक लिमिट लगाने से वहां किसानों का नुकसान होगा और महाराष्ट्र के किसान सरकार को किसान विरोधी बताएंगे.

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र के पास अभी भी 36 हजार टन प्याज का बफर स्टॉक शेष है.प्याज के दामों को नियंत्रित करने के लिए केंद्र सरकार कंट्रोल रेट पर राज्यों को सस्ता प्याज उपलब्ध करा रही है.

प्याज के आसमान छूते दाम ने गृहिणियों का बजट भले ही बिगाड़ दिया हो, लेकिन आने वाले दिनों में भी इससे राहत मिलती नहीं दिख रही है. इसकी वजह यह है कि केंद्र सरकार ने प्याज पर स्टॉक लिमिट लगाने से इनकार कर दिया है. लोकमत समाचार में मंगलवार को छपी खबर की पुष्टि करते हुए केंद्रीय खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री रामविलास पासवान ने कहा कि महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है.

महाराष्ट्र देश में सबसे बड़ा प्याज उत्पादक राज्य है. ऐसे में प्याज पर स्टॉक लिमिट लगाने से वहां किसानों का नुकसान होगा और महाराष्ट्र के किसान सरकार को किसान विरोधी बताएंगे. पासवान ने कहा कि प्याज के दामों को नियंत्रित करने के लिए केंद्र सरकार कंट्रोल रेट पर राज्यों को सस्ता प्याज उपलब्ध करा रही है.

साल में तीन महीने (सितंबर से नवंबर तक) प्याज की फसल के लिए परेशानी वाले होते हैं. इस दौरान बारिश और बाढ़ के कारण प्याज की आवक मंडियों में कम रहती है. महाराष्ट्र में इस सीजन में काफी बारिश हुई है. इससे वहां प्याज की फसल भी खराब हुई है. सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए केंद्र के पास अभी भी 36 हजार टन प्याज का बफर स्टॉक शेष है. राज्य मांग के अनुरूप नाफेड से प्याज खरीदकर सस्ते दामों पर इसे बेचें. इससे प्याज की कीमतों में गिरावट आएगी.

बफर स्टॉक खत्म होने पर स्टॉक लिमिट लाने की सोचेंगे: कृषि मंत्री तोमर ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि सरकार नाफेड तथा राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता फेडरेशन ऑफ इंडिया (एनसीसीएफ) जैसी एजेंसियों के माध्यम से अपने बफर स्टॉक से प्याज को बाजार में ला रही है. उधर पासवान ने कहा है कि सरकार 'बफर स्टॉक खत्म हो जाने पर व्यापारियों पर स्टॉक सीमा लगाने के बारे में सोचेगी. हम जमाखोरों और कालाबाजारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी करेंगे.''

टॅग्स :महाराष्ट्ररामविलास पासवानभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग