लाइव न्यूज़ :

मुंबई में 24 घंटे दुकान खोलने की अनुमति के प्रस्ताव पर मंत्रिमंडल 22 जनवरी को चर्चा करेगा: देशमुख

By भाषा | Updated: January 20, 2020 00:59 IST

महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे ने शनिवार को कहा था कि मुंबई के गैर-आवासीय क्षेत्रों में दुकानों, मॉल और भोजनालयों के पास 26 जनवरी से 24x7 खुले रहने का विकल्प होगा।

Open in App
ठळक मुद्देदेशमुख ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘22 जनवरी को मंत्रिमंडल की बैठक में इस मुद्दे पर विचार-विमर्श किया जाएगा।हमें देखना होगा कि रात में दुकानों, भोजनालयों और मॉलों को खोले रखने से शहर की पुलिस पर कितना बोझ पड़ेगा।

 महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने रविवार को कहा कि राज्य मंत्रिमंडल मॉल, मल्टीप्लेक्स और दुकानों को सातों दिन चौबीस घंटे खोलने की अनुमति देने के मुद्दे पर 22 जनवरी को चर्चा करेगा। महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे ने शनिवार को कहा था कि मुंबई के गैर-आवासीय क्षेत्रों में दुकानों, मॉल और भोजनालयों के पास 26 जनवरी से 24x7 खुले रहने का विकल्प होगा। हालांकि, यह अनिवार्य नहीं होगा। इस योजना के पीछे आदित्य को प्रमुख प्रस्तावक माना जा रहा है।

देशमुख ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘22 जनवरी को मंत्रिमंडल की बैठक में इस मुद्दे पर विचार-विमर्श किया जाएगा। हमें देखना होगा कि रात में दुकानों, भोजनालयों और मॉलों को खोले रखने से शहर की पुलिस पर कितना बोझ पड़ेगा। विस्तृत विचार-विमर्श के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा।’’

हाल ही में उद्धव ठाकरे द्वारा 19 वीं शताब्दी के आध्यात्मिक गुरू साईबाबा के जन्मस्थान के बारे में दिए गए बयान पर उठे विवाद के बारे में पूछे जाने पर देशमुख ने कहा कि इस मुद्दे से जुड़े सभी लोगों से बात करके हल निकाला जाएगा। मुख्यमंत्री और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे द्वारा परभणी जिले के पाथरी स्थित ‘साई जनमस्थान’ (जन्मस्थान) के विकास के लिए 100 करोड़ रुपये देने की घोषणा के बाद विवाद छिड़ गया था।

शिरडी के स्थानीय निवासी और नेताओं ने मांग की है कि ठाकरे अपना आधिकारिक बयान वापस लें जिसमें उन्होंने पाथरी को साईबाबा की जन्मभूमि बताया था। मुख्यमंत्री ने सोमवार को मुंबई में राज्य सचिवालय में इस मुद्दे पर एक बैठक बुलाई है।

टॅग्स :महाराष्ट्रउद्धव ठाकरे सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग