लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के रायगढ़ में कर्जत जेल से भागे 5 कैदी, सभी पर हत्या, रेप और हथियार रखने जैसे मामलों में मुकदमे दर्ज

By भाषा | Updated: February 10, 2020 17:52 IST

पांचों की पहचान ज्ञानेश्वर तुकाराम कोल्हे, अक्षय रामदास राउत, मोहन कुंडलिक मोरे, चंद्रकांत महादेव राउत और गंगाधर जगताप के रूप में हुई है। इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि ज्ञानेश्वर को अवैध रूप से हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था जबकि अक्षय, मोहन और चंद्रकांत पर हत्या का आरोप है।

Open in App
ठळक मुद्देगंगाधर को बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। अधिकारी ने कहा, ‘‘उन्होंने कर्जत में जिला सब-जेल की छत पर एक रोशनदान की छड़ निकाल दी।

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में स्थित कर्जत जेल से रविवार शाम पांच कैदी भाग गए। आरोपियों पर हत्या, बलात्कार और हथियार रखने जैसे मामलों में मुकदमे दर्ज हैं।

पांचों की पहचान ज्ञानेश्वर तुकाराम कोल्हे, अक्षय रामदास राउत, मोहन कुंडलिक मोरे, चंद्रकांत महादेव राउत और गंगाधर जगताप के रूप में हुई है। इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि ज्ञानेश्वर को अवैध रूप से हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था जबकि अक्षय, मोहन और चंद्रकांत पर हत्या का आरोप है।

गंगाधर को बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। अधिकारी ने कहा, ‘‘उन्होंने कर्जत में जिला सब-जेल की छत पर एक रोशनदान की छड़ निकाल दी और रविवार की शाम को फरार हो गए। घटना के वक्त एक गार्ड लॉकअप पर तैनात था और तीन अन्य को जेल के आसपास तैनात किया गया था।’’

पुलिस महानिरीक्षक (कानून व्यवस्था) मिलिंद भारंबे ने कहा कि आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष दल बनाया गया है। 

टॅग्स :मुंबईक्राइम न्यूज हिंदीक्राइमउद्धव ठाकरे सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग