लाइव न्यूज़ :

शिवराज सिंह चौहान ने की घोषणा, 12वीं कक्षा में 60 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले छात्रों को 25,000 रुपये देंगे

By भाषा | Updated: September 10, 2023 19:32 IST

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उनकी सरकार फिर से आने पर वह अगले साल से 12वीं कक्षा में 60 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले छात्रों को 25,000 रुपये देंगे। जो बच्चे प्रथम, द्वितीय, तृतीय रैंक लाएंगे उन्हें स्कूटी दिलाने का वादा भी किया।

Open in App
ठळक मुद्देशिवराज सिंह चौहान ने की बड़ी घोषणा12वीं कक्षा में 60 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले छात्रों को 25,000 रुपये देंगेशिवराज सिंह चौहान ने टॉपर्स को स्कूटी दिलाने का वादा भी किया

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को इस साल नवंबर में प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में जिताने की अपील की। इसी के साथ सीएम ने एक घोषणा भी की।  शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उनकी सरकार फिर से आने पर वह अगले साल से 12वीं कक्षा में 60 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले छात्रों को 25,000 रुपये देंगे।

वर्तमान में 12वीं कक्षा में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रदेश के विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए 25,000-25,000 रुपये दिए जा रहे हैं। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि गांव और शहर के स्कूल में जो बच्चे प्रथम, द्वितीय, तृतीय रैंक लाएंगे उन्हें स्कूटी की जाएगी। यह ऐलान चौहान ने ग्वालियर में ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’ के लिए आयोजित कार्यक्रम में कही।

चौहान ने कहा, ‘अगले साल से हमारे बच्चे 12वीं में 60 प्रतिशत से अधिक नंबर लाएंगे तो मामा (शिवराज सिंह चौहान) 25,000 उनके खातों में डालेगा। गांव और शहर के स्कूल में जो बच्चे प्रथम, द्वितीय, तृतीय रैंक लाएंगे उन्हें मामा स्कूटी दिलाएगा।’

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने ग्वालियर में सांकेतिक बटन दबाकर 1.31 करोड़ महिलाओं को ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’ के अंतर्गत 1,269 करोड़ रुपये की राशि का अंतरण भी किया। इस योजना के तहत प्रदेश की महिलाओं को इस साल जून से प्रतिमाह 1,000 रुपये दिए जा रहे हैं। चौहान ने कहा, ‘मेरी लाड़ली बहनो, आपके खातों में खुशियों की चौथी किस्त आज डाल दी है। ये यात्रा यहीं नहीं रुकेगी, अक्टूबर से मेरी सभी 1.31 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 1,250 रुपये की राशि डाली जाएगी और धीरे-धीरे इसे बढ़ाकर 3,000 रूपये प्रतिमाह किया जाएगा।’

उन्होंने कहा कि यह मेरा संकल्प है कि अपनी बहनों की आंखों में आंसू नहीं रहने दूंगा, आपके चेहरे पर मुस्कुराहट लाना ही मेरा लक्ष्य है। इसी ध्येय के साथ मैंने लाड़ली बहना योजना बनाई है। चौहान ने कहा, ‘मेरी लाड़ली बहनो, तुम्हें कच्चे घरों में ना रहना पड़े, इसलिए 'मुख्यमंत्री लाड़ली बहना आवास योजना' बना दी है। अब सभी लाड़ली बहनों के पक्के आवास बनाए जाएंगे।’

टॅग्स :शिवराज सिंह चौहानमध्य प्रदेशBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

मध्य प्रदेश अधिक खबरें

मध्य प्रदेशपेरिस में चमकी मध्यप्रदेश की 'बाग प्रिंट' की अनूठी छाप

मध्य प्रदेशकचरे से कंचन की राह पर इंदौर, वेस्ट मैनेजमेंट में नए नवाचारों से शहर बना सर्कुलर इकॉनमी का मॉडल

मध्य प्रदेशमध्यप्रदेश: पूर्व विधायक मुकेश चतुर्वेदी की बिगड़ी तबीयत, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तत्परता से एयरलिफ्ट कर कराया गया ग्वालियर शिफ्ट

मध्य प्रदेशMP Assembly Elections 2023: दो सीटों पर भतीजे परेशान कर रहे चाचा को, टिमरनी और देवतालाब में चाचा-भतीजे आमने-सामने

मध्य प्रदेशMadhya Pradesh: किसानों को भा रही भावांतर योजना, आज इस अंदाज में कहेंगे सीएम डॉ. मोहन को थैंक्स, जानें क्या है तैयारी?