लाइव न्यूज़ :

वित्तीय अनियमितता पाए जाने पर सरपंच 06 वर्ष के लिए अयोग्य घोषित, 11 लाख राशि वसूली के आदेश भी जारी

By मुकेश मिश्रा | Updated: August 16, 2023 20:10 IST

जिला पंचायत सीईओ मनोज सरियाम बताया कि ग्रामवासी व पंचगण द्वारा एक शिकायत आवेदन दिया गया था। आवेदन की जांच कराई गई। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर श्रीमती रचना जाटव सरपंच एवं रसाल सिंह तोमर तत्कालीन सचिव के खिलाफ म.प्र. पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

Open in App
ठळक मुद्दे ग्राम पंचायत ऐडोरी के सरपंच को 6 वर्ष के लिए अयोग्य करार दिया गया 11 लाख की रिकवरी का आदेशवित्तीय अनियमितता पाए की गई कार्रवाई

भिण्ड: वित्तीय अनियमितता पाए जाने पर जनपद पंचायत गोहद के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत ऐडोरी के सरपंच को 6 वर्ष के लिए अयोग्य करार कर,  सरपंच और सचिव से 11 लाख की रिकवरी का आदेश  कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  मनोज सरियाम ने  दिया है। रिकवरी राशि की वसूली दोनो से  15 दिन में की जाएगी।

जिला पंचायत सीईओ  मनोज सरियाम बताया कि ग्रामवासी व पंचगण द्वारा एक शिकायत आवेदन दिया गया था। आवेदन की जांच कराई गई। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर  श्रीमती रचना जाटव सरपंच एवं  रसाल सिंह तोमर तत्कालीन सचिव के खिलाफ म.प्र. पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

दोनो ने मिलाकर पंचायत में हुए निर्माण कार्यो में के लिए आई राशि का  गबन किया।गबन की राशि 11 लाख रुपए है।दोनो से यह राशि  15 दिन में वसूलने का आदेश सीईओ ने दिया है। साथ ही वित्तीय अनियमितता पाए जाने पर सरपंच श्रीमती रचना जाटव को 06 वर्ष की कालअवधि के लिए पंचायत अधिनियम के अंतर्गत चुनाव लडने पर आयोग्य घोषित किया है। इसके साथ ही भू राजस्व संहिता के अंतर्गत वसूली कर कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।

टॅग्स :क्राइममध्य प्रदेशभिंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

मध्य प्रदेश अधिक खबरें

मध्य प्रदेशपेरिस में चमकी मध्यप्रदेश की 'बाग प्रिंट' की अनूठी छाप

मध्य प्रदेशकचरे से कंचन की राह पर इंदौर, वेस्ट मैनेजमेंट में नए नवाचारों से शहर बना सर्कुलर इकॉनमी का मॉडल

मध्य प्रदेशमध्यप्रदेश: पूर्व विधायक मुकेश चतुर्वेदी की बिगड़ी तबीयत, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तत्परता से एयरलिफ्ट कर कराया गया ग्वालियर शिफ्ट

मध्य प्रदेशMP Assembly Elections 2023: दो सीटों पर भतीजे परेशान कर रहे चाचा को, टिमरनी और देवतालाब में चाचा-भतीजे आमने-सामने

मध्य प्रदेशMadhya Pradesh: किसानों को भा रही भावांतर योजना, आज इस अंदाज में कहेंगे सीएम डॉ. मोहन को थैंक्स, जानें क्या है तैयारी?