लाइव न्यूज़ :

Madhya Pradesh Election: बीजेपी को 'लाडली बहना' योजना का मिला बंपर फायदा, जानिए इसके बारे में

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: December 3, 2023 11:57 IST

इस योजना का उद्देश्य महिलाओं एवं उन पर आश्रित बच्‍चों के स्वास्थ्य एवं पोषण की स्थिति में सुधार करना और महिलाओं को अपनी प्राथमिकता के अनुसार व्यय करने हेतु आर्थिक रूप से पहले की अपेक्षा अधिक स्वतंत्र बनाना है।

Open in App
ठळक मुद्दे शिवराज सिंह चौहान ने भी इस 'लाडली बहना' योजना को गेम चेंजर माना जनवरी 2023 को सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में "मुख्‍यमंत्री लाड़ली बहना योजना" लागू किये जाने की घोषणा की गई राशि बढ़ाकर 1250 कर दी गई

Madhya Pradesh Election: मध्यप्रदेश में बहुमत से भी आगे जाती दिख रही भाजपा के शानदार प्रदर्शन का श्रेय काफी हद तक शिवराज सरकार की महिलाओं के लिए लाई गई खास योजना 'लाडली बहना' को भी जाता है। खुद शिवराज सिंह चौहान ने भी इस 'लाडली बहना' योजना को गेम चेंजर माना। शुरुआती रुझानों के बाद ही शिवराज ने कहा कि मैंने कहा था कि बीजेपी को सहज बहुमत मिलेगा और हमें यह मिल रहा है, मैं इस प्रभावशाली प्रदर्शन का पूरा श्रेय लाडली बहना को देता हूं। 

क्या है  'लाडली बहना' योजना

मध्यप्रदेश में सहभागिता दर में ग्रामीण क्षेत्र अन्तर्गत जहां 57.7 प्रतिशत पुरूष भागीदारी है वही मात्र 23.3 प्रतिशत महिलाओं की श्रम बल में भागीदारी है। इसी प्रकार शहरी क्षेत्र में 55.9 प्रतिशत पुरूषों के विरूद्ध केवल 13.6 प्रतिशत महिलाओं की श्रम बल में भागीदारी रही है। उपरोक्त परिदृश्य को दृष्टिगत रखते हुये प्रदेश में महिलाओं के आर्थिक स्वालम्बन उनके तथा उन पर आश्रित बच्‍चों के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार तथा परिवार में उनकी निर्णायक भूमिका सुदृढ़ करने हेतु  मध्यप्रदेश शासन द्वारा दिनांक 28 जनवरी 2023 को सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में "मुख्‍यमंत्री लाड़ली बहना योजना" लागू किये जाने की घोषणा की गई। इसके अंतर्गत प्रतिमाह 1000 रूपए महिलाओं को दिए जाने का प्रावधान किया गया। बाद में ये राशि बढ़ाकर 1250 कर दी गई।

इस योजना का उद्देश्य  महिलाओं एवं उन पर आश्रित बच्‍चों के स्वास्थ्य एवं पोषण की स्थिति में सुधार करना और महिलाओं को अपनी प्राथमिकता के अनुसार व्यय करने हेतु आर्थिक रूप से पहले की अपेक्षा अधिक स्वतंत्र बनाना है। 

खास बातें 

 1- पात्र महिलाएं ही योजना में लाभ हेतु आवेदन कर सकती हैं2- बहने अपने पास के किसी भी राशन की दुकान, एमपी ऑनलाइन सेंटर, सीएससी कियोस्क में जाकर अपनी समग्र e-KYC करवा सकती हैं ।3- इसके लिए बहनों को कोई भी राशि नहीं देना होगा, सरकार प्रत्येक e-KYC के लिए सीधे कियोस्क को 15 रुपए दे रही है ।4- योजना में आधार के माध्यम से भुगतान प्रक्रिया (डीबीटी) अपनायी गयी है, क्योकि इस प्रक्रिया में भुगतान असफल होने की दर न्यूनतम है5- स्वयं के आधार लिंक तथा डीबीटी सक्रिय बैंक खाते में भुगतान होने से पैसा सीधे बहनों के हाथ में जाएगा6- बहने परिवार की आवश्यकतानुसार राशि का उपयोग करने हेतु स्वतंत्र होंगी7- लाभ मिलने से बहने अपने स्तर से छोटे-छोटे व्यवसाय शुरू कर सकेंगी जो उन्हे आर्थिक रूप से स्वालंबी बनाएगा।

बता दें कि अब तक मिले सभी 230 सीटों के रूझान में बीजेपी को 157 और कांग्रेस को 69 सीटों पर बढ़त मिली हुई है।  शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन देख कर कहा, "हमारे पीएम नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के मन में है और मोदी जी के मन में म.प्र है, उन्होंने जो यहां सभाएं और जनता से अपील की वो जनता के दिल को छु गई और उसी कारण ये रुझान आ रहे हैं...हमारा विश्वास है कि हम शानदार बहुमत प्राप्त करेंगे।"

टॅग्स :मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023शिवराज सिंह चौहानBJPकांग्रेसनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

मध्य प्रदेश अधिक खबरें

मध्य प्रदेशकचरे से कंचन की राह पर इंदौर, वेस्ट मैनेजमेंट में नए नवाचारों से शहर बना सर्कुलर इकॉनमी का मॉडल

मध्य प्रदेशमध्यप्रदेश: पूर्व विधायक मुकेश चतुर्वेदी की बिगड़ी तबीयत, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तत्परता से एयरलिफ्ट कर कराया गया ग्वालियर शिफ्ट

मध्य प्रदेशMP Assembly Elections 2023: दो सीटों पर भतीजे परेशान कर रहे चाचा को, टिमरनी और देवतालाब में चाचा-भतीजे आमने-सामने

मध्य प्रदेशMadhya Pradesh: किसानों को भा रही भावांतर योजना, आज इस अंदाज में कहेंगे सीएम डॉ. मोहन को थैंक्स, जानें क्या है तैयारी?

मध्य प्रदेशयाचक की दीनता का दु:ख और दाता के स्वाभिमान का सुख