लाइव न्यूज़ :

Madhya Pradesh Election 2023: बसपा, भाजपा के बाद समाजवादी पार्टी ने पहली सूची जारी की, मप्र विधानसभा चुनाव के लिए चार उम्मीदवारों की घोषणा, देखें लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 24, 2023 18:26 IST

Madhya Pradesh Election 2023: चार सीट के लिए सपा ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है वे सभी उत्तर प्रदेश की सीमा के पास स्थित हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा और बसपा के बाद उम्मीदवारों की घोषणा करने वाली सपा तीसरी पार्टी बन गई है।विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा चुनाव आयोग द्वारा अभी तक नहीं की गई है।एसपी ने सूची को अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर साझा किया।

Madhya Pradesh Election 2023: समाजवादी पार्टी (सपा) ने मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को अपने चार उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा की है। इसमें सभी नाम बुंदेलखंड और ग्वालियर-चंबल क्षेत्र से हैं। जिन चार सीट के लिए सपा ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है वे सभी उत्तर प्रदेश की सीमा के पास स्थित हैं।

विशेष रूप से, भाजपा और बसपा के बाद उम्मीदवारों की घोषणा करने वाली सपा तीसरी पार्टी बन गई है। हालांकि इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा चुनाव आयोग द्वारा अभी तक नहीं की गई है। एसपी ने सूची को अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर साझा किया।

अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली सपा ने निवाड़ी सीट से पूर्व विधायक मीरा दीपक यादव, राजनगर से बृजगोपाल पटेल, भांडेर (एसटी) से आरडी राहुल और मेहगांव से बृजकिशोर सिंह गुर्जर को टिकट दिया है। जहां निवाड़ी, राजनगर, भांडेर बुंदेलखंड क्षेत्र में हैं, वहीं मेहगांव ग्वालियर-चंबल क्षेत्र का हिस्सा है। विशेष रूप से, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 39 उम्मीदवारों और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)ने सात उम्मीदवारों की सूची पहले ही जारी कर चुकी हैं। 

टॅग्स :समाजवादी पार्टीअखिलेश यादवभोपालBJPबीएसपी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

मध्य प्रदेश अधिक खबरें

मध्य प्रदेशपेरिस में चमकी मध्यप्रदेश की 'बाग प्रिंट' की अनूठी छाप

मध्य प्रदेशकचरे से कंचन की राह पर इंदौर, वेस्ट मैनेजमेंट में नए नवाचारों से शहर बना सर्कुलर इकॉनमी का मॉडल

मध्य प्रदेशमध्यप्रदेश: पूर्व विधायक मुकेश चतुर्वेदी की बिगड़ी तबीयत, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तत्परता से एयरलिफ्ट कर कराया गया ग्वालियर शिफ्ट

मध्य प्रदेशMP Assembly Elections 2023: दो सीटों पर भतीजे परेशान कर रहे चाचा को, टिमरनी और देवतालाब में चाचा-भतीजे आमने-सामने

मध्य प्रदेशMadhya Pradesh: किसानों को भा रही भावांतर योजना, आज इस अंदाज में कहेंगे सीएम डॉ. मोहन को थैंक्स, जानें क्या है तैयारी?