इंदौर सेन्ट्रल जेल में एक विचाराधीन कैदी ने फांसी लगा कर की आत्महत्या
By मुकेश मिश्रा | Published: January 23, 2024 03:39 PM2024-01-23T15:39:25+5:302024-01-23T15:40:39+5:30
सेन्ट्रल जेल अधीक्षक अलका सोनकर ने बताया कि घटना सोमवार शाम की है। जेल के अन्दर सुन्दरकाण्ड का पाता चला रहा था। तभी यह जानकारी मिली की बैरक नंबर दो के बाथरूम में एक कैदी ने फांसी लगा ली है।
इंदौर: इंदौर के सेन्ट्रल जेल में ह्त्या के मामले में बंद एक विचाराधीन कैदी ने बैरक के अन्दर बने बाथरूम में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। जिस समय यह घटना घटी उस वक्त जेल के अन्दर सुन्दरकाण्ड का पाता चल रहा था। जेल प्रशासन ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। आत्महत्या की वजह डिप्रेशन को बताया जा रहा है।मृतक कैदी का नाम अनिल बताया जा रहा है।
सेन्ट्रल जेल अधीक्षक अलका सोनकर ने बताया कि घटना सोमवार शाम की है। जेल के अन्दर सुन्दरकाण्ड का पाता चला रहा था। तभी यह जानकारी मिली की बैरक नंबर दो के बाथरूम में एक कैदी ने फांसी लगा ली है। इस सूचना पर जेल अधिकारी मौके पर पहुंचे और कैदी को फांसी से उतारा कर तत्काल अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। अनिल अपनी पत्नी के ह्त्या के मामले में जेल में पिछले पांच महीनो से जेल में बंद था। कोर्ट में प्रकरण विचाराधीन था।
पत्नी की हत्या के बाद से अनिल डिप्रेशन में चल रहा था और मन मे एक ही बात सोच रहा था कि में कभी जेल से छूट पाऊंगा की नही। बस इसी कारण से फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। बताया जाता है कि अनिल ने जेल में ओढ़ने के लिए मिलाने वाली चादर से फांसी लगाई। इस घटना की जांच एमजी रोड पुलिस कर रही है। वही जेल प्रशासन ने बैरक नंबर दो पर तैनात प्रहरी दीपक तिवारी को कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया है।