PKL 2019, U Mumba vs Patna Pirates: पटना को हराकर यू मुंबा बनी प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: October 2, 2019 20:31 IST2019-10-02T18:32:01+5:302019-10-02T20:31:17+5:30

PKL 2019, U Mumba vs Patna Pirates: मुकाबले का पहला अंक मुंबई ने अपने नाम किया, वहीं पटना को खाता खोलने के लिए चौथे मिनट तक का इंतजार करना पड़ गया।

PKL 2019, U Mumba vs Patna Pirates, Live Score Updates and streaming | PKL 2019, U Mumba vs Patna Pirates: पटना को हराकर यू मुंबा बनी प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम

PKL 2019, U Mumba vs Patna Pirates: पटना को हराकर यू मुंबा बनी प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम

प्रो कबड्डी लीग-2019 में 2 अक्टूबर को पहला मुकाबला यू मुंबा और पटना पाइरेट्स के बीच पंचकुला के ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेला जा गया, जिसमें मुंबई ने 30-26 से जीत दर्ज कर प्लेऑफ में जगह बना ली है।

मुकाबले का पहला अंक मुंबई ने अपने नाम किया, वहीं पटना को खाता खोलने के लिए चौथे मिनट तक का इंतजार करना पड़ गया। पटना के लिए शुरुआत बेहद खराब रही और 8वें मिनट ही इस टीम को ऑलआउट का सामना करना पड़ गया। पहले हाफ की समाप्ति तक प्रदीप नरवाल को 3 बार आउट कर मुंबई ने 4 अंकों की लीड कायम रखी।

दूसरे हाफ में पटना की टीम ने लगातार वापसी की कोशिश की, लेकिन मुंबई ने इस टीम की मंशा पर बार-बार पानी फेरा और मुंबई ने 4 अंकों से मैच को अपने नाम कर लिया।

पटना पाइरेट्स

रेडर: आशीष, जैंग कुन ली, मोहम्मद इस्माइल मगशूदलू महाली, मोहित, नवीन, प्रदीप नरवाल, पूरण सिंह, राजीवरसिंह प्रताप राव चव्हाण।

डिफेंडर: महेंद्र चौधरी, नीरज कुमार, जयदीप, सुरेंद्र नाडा, बिंटू नरवाल, जवाहर डागर।

ऑलराउंडर: हादी ओशटोरक, रवींद्र, साहिल मन्न, विकास जागलान।

यू मंबा: 

रेडर: अभिषेक सिंह, अर्जुन डेसवाल, अथुल एमएस, डोंग जेंग ली, गौरव कुमार, नवनीत, रोहित बालियान, विनोद कुमार।

डिफेंडर: राजागुरु सुब्रमण्यम, हर्ष वर्धन, अनिल, हरेंद्र सिंह, योंग चेंग कू, फजल अत्राचली, सुरेंद्र सिंह।

ऑलराउंडर: अजिंक्य रोहिदास कापरे, मोहित बालियान, संदीप नरवाल।

02 Oct, 19 : 08:28 PM

मुंबई ने जीता मैच

मुंबई ने मैच को 30-26 से मात दी। इसी के साथ मुंबई प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बन चुकी है।

02 Oct, 19 : 08:23 PM

प्रदीप छठी बार आउट

मैच के 37वें मिनट प्रदीप नरवाल छठी बार आउट। उन्हें अब तक 5 अलग-अलग डिफेंडर आउट कर चुके हैं। मुंबई 29, पटना 24

02 Oct, 19 : 08:14 PM

6 मिनट शेष

डू ऑर डाई रेड में जैंग कुन ली ने प्रदीप नरवाल को रिवाइव करवा लिया है। मैच काफी रोमांचक स्थिति में आ चुका है। मुंबई 25, पटना 21

02 Oct, 19 : 08:07 PM

फजल अत्राचली पहली बार आउट

मैच के 30वें मिनट फजल अत्राचली पहली बार आउट। इस वक्त मुंबई ने 15 अंकों की विशल लीड बना रखी है। पटना काफी दबाव में नजर आ रहा है। मुंबई 24, पटना 19

02 Oct, 19 : 08:01 PM

16 मिनट बाकी

मैच खत्म होने में 16 मिनट बाकी रह गए हैं। इस वक्त तक मुंबई ने 20-13 से लीड बना रखी है।

02 Oct, 19 : 07:51 PM

पहला हाफ समाप्त

पहले हाफ में प्रदीप नरवाल को मुंबई ने 3 बार आउट किया। 20 मिनट की समाप्ति तक मुंबई ने 17-13 से लीड बना रखी है।

02 Oct, 19 : 07:46 PM

15 मिनट समाप्त

पहले 15 मिनट के खेल तक मुंबई ने लीड बना रखी है। पटना इस वक्त मुंबई के आस-पास भी नजर नहीं आ रहा है। पटना 7, मुंबई 16

02 Oct, 19 : 07:40 PM

पटना ऑलआउट

मुकाबले के 8वें मिनट पटना ऑलआउट। मुंबई के पास यहां से 11-43की विशाल लीड है। प्रदीप नरवाल अभी तक टीम के लिए कुछ खास नहीं कर सके हैं।

02 Oct, 19 : 07:38 PM

7 मिनट समाप्त

7 मिनट का खेल समाप्त हो चुका है। फिलहाल मुंबई ने मुकाबले में 4 अंकों की लीड बना रखी है। पटना 3, मुंबई 7

02 Oct, 19 : 07:32 PM

मैच शुरू

मुकाबला शुरू हो चुका है। यू मुंबा ने मुकाबले का पहला अंक निकालते हुए प्रदीप नरवाल को आउट कर दिया। पहले दो मिनट तक पटना खाता नहीं खोल सका है। पटना 0, मुंबई 1

02 Oct, 19 : 07:15 PM

इन पर रहेंगी नजरें:

पटना के प्रदीप नरवाल 243, जबकि मुंबई के अभिषेक सिंह 118 रेड अंक टीम के लिए जुटा चुके हैं। वहीं मुंबई की ओर से फजल अत्राचली 60 और पटना की तरफ से नीरज कुमार 51 टैकल अंक जुटा चुके हैं।

02 Oct, 19 : 07:05 PM

यू मंबा:

रेडर: अभिषेक सिंह, अर्जुन डेसवाल, अथुल एमएस, डोंग जेंग ली, गौरव कुमार, नवनीत, रोहित बालियान, विनोद कुमार।

डिफेंडर: राजागुरु सुब्रमण्यम, हर्ष वर्धन, अनिल, हरेंद्र सिंह, योंग चेंग कू, फजल अत्राचली, सुरेंद्र सिंह।

ऑलराउंडर: अजिंक्य रोहिदास कापरे, मोहित बालियान, संदीप नरवाल।

02 Oct, 19 : 06:47 PM

पटना पाइरेट्स:

रेडर: आशीष, जैंग कुन ली, मोहम्मद इस्माइल मगशूदलू महाली, मोहित, नवीन, प्रदीप नरवाल, पूरण सिंह, राजीवरसिंह प्रताप राव चव्हाण।

डिफेंडर: महेंद्र चौधरी, नीरज कुमार, जयदीप, सुरेंद्र नाडा, बिंटू नरवाल, जवाहर डागर।

ऑलराउंडर: हादी ओशटोरक, रवींद्र, साहिल मन्न, विकास जागलान।

Web Title: PKL 2019, U Mumba vs Patna Pirates, Live Score Updates and streaming

कबड्डी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे