प्रो कबड्डी लीग-2019 में सोमवार (19 अगस्त) को यू मुंबा और हरियाणा स्टीलर्स के बीच सीजन का 49वां मैच खेला जाना है। ये मैच चेन्नई के जवाहरलाल नेहरु इंडोर स्टेडियम में भारतीय समय के अनुसार शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। मुंबई ने अब तक 8 में से 4 मैच अपने नाम किए हैं। वहीं हरियाणा 8 में से 4 मुकाबले गंवा चुका है।
किन खिलाड़ियों पर होंगी निगाहें?
मुंबई की ओर से अभिषेक सिंह रेडिंग में 35, जबकि सुरेंद्र सिंह (24) और फजल अत्राचली (20) बतौर डिफेंडर शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं हरियाणा की ओर से विकास खंडोला, नवीन और सुनील बेहतरीन फॉर्म में हैं।
कहां देख सकेंगे यू मुंबा और हरियाणा स्टीलर्स के बीच मैच?
यू मुंबा और हरियाणा स्टीलर्स के बीच इस का प्रसारण शाम 7.30 बजे से स्टार नेटवर्क पर किया जाएगा, जबकि मैच की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर की जाएगी। मैच से जुड़ी खबरों और लाइव अपडेट के लिए lokmatnews.in पर विजिट करें।
दोनों टीमें:
हरियाणा स्टीलर्स:
रेडर: आमिरहोसेन मोहम्मद मलेकी, अरुण कुमार एचएन, नवीन, प्रशांत कुमार राय, सेल्वामनी के, विकास छिल्लर, विकास खंडोला, विनय।
डिफेंडर: रवि कुमार, विकास काले, सुनील, धर्मराज चेरालाथन, प्रवीण, सुभाष नरवाल, विक्रम खंडोला, चांद सिंह, कुलदीप सिंह।
ऑलराउंडर: टिन पोंचो।
यू मंबा:
रेडर: अभिषेक सिंह, अर्जुन डेसवाल, अथुल एमएस, डोंग जेंग ली, गौरव कुमार, नवनीत, रोहित बालियान, विनोद कुमार।
डिफेंडर: राजागुरु सुब्रमण्यम, हर्ष वर्धन, अनिल, हरेंद्र सिंह, योंग चेंग कू, फजल अत्राचली, सुरेंद्र सिंह।
ऑलराउंडर: अजिंक्य रोहिदास कापरे, मोहित बालियान, संदीप नरवाल।