लाइव न्यूज़ :

खुशखबरी! 12वीं पास के लिए यहां निकली बंपर नौकरियां, जल्द करें आवेदन

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 4, 2018 13:30 IST

UPSSSC Recruitment 2018ः उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

Open in App

नई दिल्ली, 04 मईः 12वीं पास करने वाले युवाओं के लिए उत्तर प्रदेश में नौकरियां निकली हैं। दरअसल, ये नौकरियां उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन कमीशन (यूपीएसएसएससी) ने कई पदों पर निकाली हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

जगहः उत्तर प्रदेश।

पदों की संख्याः यूपीएसएसएससी ने 1953 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। 

ये भी पढ़ें-पुलिस विभाग में यहां निकली 10वीं पास युवाओं के लिए नौकरियां, सैलरी 49 हजार 870 रुपये

पदों का विवरणः जिन पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं उनमें ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी और समाज कल्याण पर्यवेक्षक के पद शामिल हैं। इनमें ग्राम पंचायत अधिकारी के 1527 पद, ग्राम विकास अधिकारी के 362 पद और समाज कल्याण पर्यवेक्षक के 64 पद आरक्षित पदों पर भर्तियां होनी हैं। 

शैक्षिण योग्यताः इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होनी चाहिए। इसके अलावा उनके पास एनआईईएलआईटी का सीसीसी सर्टिफिकेट होना चाहिए।

ये भी पढ़ें-बिना लिखित परीक्षा, सीधे इंटरव्यू के जरिए पाएं नौकरी, अप्लाई करने की भी कोई फीस नहीं

आयु सीमाः उम्मीदवार की आयु कम से कम 18 साल और अधिक से अधिक 40 साल होनी चाहिए। 

आवेदन फीसः इन पदों पर आवेदन करने वाले सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 185 रुपये, एससी-एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 95 रुपये और दिव्यांग उम्मीदवारों को 25 रुपये फीस की फीस रखी गई है।

ये भी पढ़ें-खुशखबरी! 10वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में निकली बंपर भर्तियां, करें आवेदन

चयनः उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

सैलरीः चयनित उम्मीदवार की पे-स्केल 5200-20200 रुपये होगी।

ये भी पढ़ें-गूगल के इंटरव्यू में पूछे गए वो 20 सवाल, जिन्हें पढ़कर चकरा जाएंगे आप

आवेदन करने की अंतिम तारीखः 25 जून 2018 है। 

कैसे करें अप्लाईः इन पदों पर आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट http://upsssc.gov.in/ पर लॉगइन कर अप्लाई कर सकते हैं। लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :नौकरीसरकारी नौकरीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ