लाइव न्यूज़ :

Rajasthan Constable Recruitment: 5000 कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू, 10वीं और 12वीं पास करें अप्लाई, जानें एग्जाम डेट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 6, 2019 13:27 IST

Rajasthan Police Constable Recruitment 2019: उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सितंबर में कहा था कि सरकार पुलिस को संसाधनों की कमी नहीं होने देगी और पुलिस के नये वाहनों के लिए 70 करोड़ रुपए का बजट दिया है तथा 5,000 पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती करने को मंजूरी दी गयी है।

Open in App
ठळक मुद्देयोग्य व  इच्छुक उम्मीदवार राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 19 दिसंबर 2019  तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।विज्ञप्ति के अनुसार कॉन्स्टेबल पद के लिए सामान्य वर्ग में आयु सीमा 18-23 साल है। 

Rajasthan Police Constable Recruitment 2019: राजस्थान पुलिस में 5,000 कांस्टेबलों की भर्ती की जाएगी और इसके लिए प्रक्रिया शुरू हो गयी है। लिखित परीक्षा अगले साल फरवरी-मार्च में होने की संभावना है। पुलिस मुख्यालय ने इस बारे में बुधवार को विज्ञप्ति जारी की। इसके अनुसार इन रिक्तियों के लिए आवेदन ऑनलाइन भरे जाएंगे। विज्ञप्ति के अनुसार कॉन्स्टेबल पद के लिए सामान्य वर्ग में आयु सीमा 18-23 साल है। 

इसमें अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति वर्ग एवं महिला अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग छूट है। इन रिक्तियों में 79 पद खेल कोटे से भी भरे जाएंगे।। योग्य व  इच्छुक उम्मीदवार राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 19 दिसंबर 2019  तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। 

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सितंबर में कहा था कि सरकार पुलिस को संसाधनों की कमी नहीं होने देगी और पुलिस के नये वाहनों के लिए 70 करोड़ रुपए का बजट दिया है तथा 5,000 पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती करने को मंजूरी दी गयी है।

शैक्षणिक योग्यता

1.राजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल (सामान्य) पदों पर आवेदन करने अभ्यार्थियों को 10वीं क्लास में किसी मान्या प्राप्त बोर्ड से पास होना आवश्यक है।2. इसके अलावा कॉन्स्टेबल आरएसी एमबीसी पदों पर आवेदन के लिए अभ्याथियों को 8वीं क्लास में किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से पास होना आवश्यक है।3.राजस्थान पुलिस में चालक कॉन्स्टेबल को आवेदन के लिए 10वीं क्लास में किसी मान्या प्राप्त बोर्ड से पास होने के अलावा ड्राईविंग लाइसेंस होना आवश्यक है।

आवेदन शुल्क1.सामान्य, आर्थिक पिछड़ा वर्ग, ओबीसी और एमबीसी वर्ग आवेदकों के लिए 400 रुपये  आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है।2.राजस्थान के मूल एससी एसटी वर्ग के आवेदकों के लिए 340 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित है3.सामान्य, आर्थिक पिछड़ा वर्ग, ओबीसी, एमबीसी वर्ग के आवेदकों के लिए 350 रुपये निर्धारित की गई है जिनके परिवार की वार्षिक आय 2.50 लाख रुपये से कम है। इसके अलावा इन वर्गो पास आय प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।4.अन्य राज्यों के एससी, एसटी आवेदकों के लिए आवेदन  शुल्क 400 रुयये  है।

इन पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन मार्च 2020 में होने की संभावना है जिसकी जानकारी अखबार / वेबसाइट पर प्रकाशित की जायेगी।

टॅग्स :राजस्थानराजस्थान पुलिसनौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ