लाइव न्यूज़ :

कर लें तैयारी, यहां बड़े स्तर पर जल्द निकलने वाली हैं भर्तियां

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 21, 2019 15:25 IST

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने कहा कि पदोन्नति के रिक्त पदों को डीएसीपी के अन्तर्गत पदोन्नत चिकित्सकों से अथवा पीजी पूर्ण चिकित्सक उपलब्ध होने पर यथासंभव शीघ्र भरने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने आश्वस्त किया कि चिकित्सा अधिकारी के रिक्त पदों को शीघ्र भरने के प्रयास किए जाएंगे। 

Open in App

राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने सोमवार (21 जनवरी) को सूबे की विधानसभा में कहा कि विभाग में रिक्त पदों को जल्द ही सीधी भर्ती और पदोन्नति के माध्यम से भरा जाएगा। वहीं, विभाग में विभिन्न संवर्गो के 15 हजार,  821 पदों के लिए विज्ञप्ति जारी कर दी गई है। मंत्री शर्मा प्रश्नकाल के दौरान इस संबंध में विधायकों की ओर से पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। 

उन्होंने कहा कि पदोन्नति के रिक्त पदों को डीएसीपी के अन्तर्गत पदोन्नत चिकित्सकों से अथवा पीजी पूर्ण चिकित्सक उपलब्ध होने पर यथासंभव शीघ्र भरने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने आश्वस्त किया कि चिकित्सा अधिकारी के रिक्त पदों को शीघ्र भरने के प्रयास किए जाएंगे। 

उन्होंने कहा कि विभाग में नर्सिंग व पैरामेडिकल संवर्ग में रिक्त पदों को भरे जाने के लिए विज्ञप्ति जारी कर आवेदन प्राप्त किये जा चुके हैं और भर्ती की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है। उन्होंने कहा कि विभाग में पदोन्नति वाले रिक्त पदों को विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक उपरान्त भरे जाने के प्रयास किए जाएंगे।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि विभाग में विभिन्न संवर्गों के 15 हजार, 821 पदों के लिए विज्ञप्ति जारी कर दी गई है। इनमें 6 हजार, 557 नर्स श्रेणी-द्वितीय के पदों की भर्ती के लिए 30 मई, 2018 को विज्ञप्ति जारी की गई थी।

इसी तरह महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 5 हजार, 602 पदों के लिए 18 जून, 2018 को, फिजियोथेरेपिस्ट के 30 पदों के लिए 29 मार्च, 2018 को,  प्रयोगशाला सहायक के 1 हजार, 534 पदों के लिए 29 मई, 2018 को, फार्मासिस्ट के 1 हजार, 736 पदों के लिए 13 अगस्त, 2018 को और ईसीजी टैक्नीशियन के 362 पदों के लिए  1 अगस्त, 2018 को विज्ञप्ति जारी की गई थी। उन्होंने बताया कि भोपालगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 4 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, 15 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और 102 उप स्वास्थ्य केन्द्र संचालित हैं। इन चिकित्सा संस्थाओं में चिकित्सकों के 47 पद स्वीकृत हैं, जिनमें से 42 पद भरे हुए हैं। इनमें से 1 चिकित्सक कार्यव्यवस्था के तहत अन्यत्र कार्यरत है और 1 अनुपस्थित चल रहा है। यहां अराजपत्रित संवर्ग के 405 पद स्वीकृत हैं, जिनमें से 280  पद भरे हुए हैं।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

क्रिकेटपाकिस्तान का सूपड़ा साफ, दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश ने 78 रन से हराया?, सीरीज पर 2-0 से कब्जा, जानें प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज कौन?

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

रोजगार अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी