लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में निकली नौकरियां, जल्द करें आवेदन

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 24, 2018 15:22 IST

इन पदों के लिए उम्मीदवारों की योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान 10वीं और 12वीं कक्षा पास होनी चाहिए। साथ ही उम्मीदवार को डाटा एंट्री ऑपरेटर और स्टेनोग्राफी का अनुभव होना चाहिए।

Open in App

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने 31 पदों पर भर्तियां निकाली हैं, जिसके ऑनलाइन आवेदन 24 जनवरी से शुरू हुए हैं और 12 फरवरी 2018 तक किए जा सकेंगे। इसके लिए आधिकारिक सूचना जारी कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।  

आयोग ने जिन पदों पर भर्ती निकाली है उनमें स्टोर कीपर का एक, ग्रंथपाल का एक, शीघ्रलेखक ग्रेड-3 के दो, स्टेनो टाइपिस्ट के तीन, सहायक ग्रेड-3 के 15, वाहन चालक का एक, भृत्य के पांच, डाक रनर के दो और फर्राश का एक पद शामिल है। कुल मिलाकर 31 पदों पर भर्तियां होनी हैं। 

इन पदों के लिए उम्मीदवारों की योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान 10वीं और 12वीं कक्षा पास होनी चाहिए। साथ ही उम्मीदवार को डाटा एंट्री ऑपरेटर और स्टेनोग्राफी का अनुभव होना चाहिए। वहीं, उसकी अधिकतम आयु 40 साल और न्यूनतम 18 साल होनी चाहिए। इन पदों पर सीधी भर्तियां होंगी और इंटरव्यू के जरिए चयन किया जाएगा।

अगर आवेदन शुल्क की बात करें तो छत्तीसगढ़ के रहने वाले अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और निशक्तता से ग्रस्त व्यक्तियों के लिए 300 रुपए का शुल्क रखा गया है। वहीं, शेष सभी श्रेणियों के लिए 400 रुपए का आवेदन शुल्क है। 

आवेदन करने की अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें  

टॅग्स :नौकरीछत्तीसगढ़ समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है Oracle, ईमेल के बाद शुरू हुई छंटनी

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ