लाइव न्यूज़ :

CG Vidhan Sabha Recruitment 2020: रिपोर्टर के आठ पदों पर निकली भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 7, 2020 12:37 IST

रिपोर्टर (प्रतिवेदक) के कुल आठ पदों पर छत्तीसगढ़ विधानसभा सचिवालय आवेदन मंगाए हैं। 30 मई, 2020 तक ऑनलाइन माध्यम के जरिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़ विधानसभा सचिवालय में रिक्त प्रतिवेदक (रिपोर्टर) के कुल 08 पदों पर भर्ती निकली हैऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 मई 2020 है

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा सचिवालय रिपोर्टर (प्रतिवेदक) के कुल आठ पदों पर आवेदन मंगाए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 30 मई, 2020 तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ विधानसभा सचिवालय में नौकरी की चाह रखने वाले उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम के जरिए आवेदन कर सकते हैं। 

पदों का विवरण

रिक्त प्रतिवेदक (रिपोर्टर) के कुल आठ पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए कुल  पद- 04

अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए कुल पद- 04 

कैसे करें आवेदन?

इच्छुक व योग्य उम्मीदवार छत्तीसगढ़ विधानसभा सचिवालय की आधिकारिक वेबसाइट cgvidhansabha.nic.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम के जरिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 मई 2020 है।

आयु सीमा

आवेदन करने वाले इच्छुक व योग्य उम्मीदवार की आयु 01 जनवरी 2020 के आधार पर न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी आवश्यक है। राज्य शासन द्वारा आरक्षित वर्ग के लिए यह आयु सीमा देय सभी छूटों को मिलाकर अधिकतम 45 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। 

वेतनमान

चयनित उम्मीदवारों को 56100-177500 रुपये लेवल -12 सैलरी के तौर पर दिया जाएगा।

चयन प्रक्रिया

स्किल टेस्ट और इंटरव्यू की मेरिट लिस्ट के आधार पर योग्य उम्मीदवार का चयन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ विधानसभा सचिवालय की आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। 

टॅग्स :छत्तीसगढ़नौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है Oracle, ईमेल के बाद शुरू हुई छंटनी

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ