लाइव न्यूज़ :

सीबीएसई शिक्षक- कर्मचारियों ने किया आंदोलन, कहा-ज्यादा फीस वसूलने के बावजूद नहीं मिल रहा उचित वेतन

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 2, 2020 08:11 IST

CBSE स्कूल कर्मचारी कल्याण संघ के बैनर तले इस जन आंदोलन का आयोजन किया गया.

Open in App
ठळक मुद्देसंगठन की ओर से राष्ट्रीय स्तर की मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी के मार्फत प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजा गया है.सीबीएसई स्कूलों के विद्यार्थियों से बड़े पैमाने पर फीस वसूलने के बाद शिक्षक-कर्मचारियों को नियमानुसार वेतन नहीं दिया जा रहा है.

महाराष्ट्र के नागपुर में सीबीएसई शिक्षकों के लिए स्कूल ट्रिब्यूनल बनाने की मांग को लेकर बुधवार को संविधान चौक में जनआंदोलन हुआ। प्रदर्शनकारियों का कहना था, सीबीएसई स्कूल के शिक्षकों को 10-15 वर्ष की नौकरी होने के बाद भी सेवा में संरक्षण नहीं है. शिक्षकों के वेतन में समानता नहीं है. सीबीएसई स्कूलों के विद्यार्थियों से बड़े पैमाने पर फीस वसूलने के बाद शिक्षक-कर्मचारियों को नियमानुसार वेतन नहीं दिया जा रहा है. अनेक स्कूलों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 3-4 हजार रुपए वेतन मिलता है. उनको चिकित्सा तथा प्रसूति अवकाश नहीं मिलता है.

सीबीएसई स्कूल कर्मचारी कल्याण संघ के बैनर तले इस जन आंदोलन का आयोजन किया गया. संगठन के जन आंदोलन का नेतृत्व संगठन की अध्यक्ष दीपाली डबली ने किया. आंदोलन में नागपुर, भंडारा, चंद्रपुर समेत विदर्भ की अनेक सीबीएसई स्कूलों के शिक्षक, कर्मचारी शामिल हुए थे. आंदोलन में एड. संजय काशीकर, आचल देवगड़े, महेश डबली, प्रशांत गायकवाड, उमेश मेश्राम, मिलिंद तेलंग, विमाशि संघ के प्रमोद रेवतकर, विट्ठल जुनघरे, तेजराज राजुरकर और प्रभाकर पांडे आदि ने प्रमुखता से भाग लिया. संगठन की ओर से राष्ट्रीय स्तर की मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी के मार्फत प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजा गया है.

टॅग्स :सीबीएसईनागपुरमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ