नौजवानों के लिए सेना में भर्ती होने का सुनहरा मौका, हरियाणा में निकली खुली भर्ती, जानें कब  

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 4, 2019 10:15 AM2019-07-04T10:15:35+5:302019-07-04T10:15:35+5:30

army open recruitment 2019 in haryana: इच्छुक नौजवानों को बता दें कि यह खुली भर्ती हरियाणा के चार जिलों में होने वाली है। जिसमें महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, भिवानी और चरखी दादरी शामिल है।

army open recruitment 2019 in haryana know important date | नौजवानों के लिए सेना में भर्ती होने का सुनहरा मौका, हरियाणा में निकली खुली भर्ती, जानें कब  

army open recruitment 2019 in haryana know important date

भारतीय सेना में भर्ती होने का ख्याब देख रहें नौजवनों के पास सुनहरा मौका है। दरअसल, हरियाणा में जल्दी ही सेना की खुली भर्ती होने जा रही है। इच्छुक नौजवान 20 से 30 जुलाई के बीच इस मौके का फायदा उठा सकते हैं। 

इच्छुक नौजवानों को बता दें कि यह खुली भर्ती हरियाणा के चार जिलों में होने वाली है। जिसमें महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, भिवानी और चरखी दादरी शामिल है। यह भर्ती 20 से 30 जुलाई तक आयोजित की जाएगी। इसके लिए सेना भर्ती कार्यालय से अधिसूचना जारी हो चुकी है।

भर्ती से जुड़ी जरूरी बातें

- इच्छुक उम्मीदवार को 10वीं पास होना चाहिए। 
-  इच्छुक उम्मीदवारों को भर्ती के लिए रैली मैदान में मैट्रिक या दस जमा दो के मूल प्रमाण पत्र, हरियाणा निवास प्रमाण पत्र की प्रति, जाति और चरित्र प्रमाण पत्र तथा खेल प्रमाणपत्र लाना अनिवार्य है।
- सैनिक, भूतपूर्व सैनिक या विधवाओं के पुत्र मूल रिलेशन प्रमाण पत्र साथ में लेकर आएं।
- वहीं, एनसीसी में रहे उम्मीदवारों को मूल प्रमाण साथ लेकर आना होगा।

Web Title: army open recruitment 2019 in haryana know important date

रोजगार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे