लाइव न्यूज़ :

पुणे के बाद कर्नाटक में जीका वायरस ने दी दस्तक, 5 साल की बच्ची संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 13, 2022 12:25 IST

कर्नाटक में जीका वायरस का पहला मामला आया सामने। पांच साल की बच्ची में पाया गया जीका वायरस संक्रमण। स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सरकार ने जारी किए दिशा-निर्देश।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक में जीका वायरस का पहला मामला सामने आया है।सरकार बहुत सावधानी से स्थिति की निगरानी कर रही हैः कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्रीस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

बेंगलुरु: देश में केरोना वायरस की कमी के बीच जीका वायरस का खौफ बढ़ता चला जा रहा है। एक हफ्ते पहले पुणे में जीका वायसर के मरीज मिलने के बाद अब कर्नाटक में इस वायरस का मामला सामने आया है। यहां एक पांच साल की बच्ची जीका की चपेट में आ गई है। इसकी पुष्टि खुद कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के.सुधाकर ने की है।

उन्होंने कहा, "राज्य में यह पहला मामला है और सरकार बहुत सावधानी से स्थिति की निगरानी कर रही है। हमारा विभाग इससे निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसके साथ ही रायचूर और पड़ोसी जिलों में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।''

उन्होंने कहा कि किसी भी अस्पताल में संदिग्ध संक्रमण के मामले सामने आने पर जीका वायरस टेस्ट के लिए सैंपल भेजने के लिए अधिकारियों को कहा गया है। उन्होंने आगे बताया कि जिस बच्ची में वायरस की पुष्टि हुई है उसकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री मौजूद नहीं है।

पुणे में भी मिला था जीका वारयरस का केस

दिसंबर महीने  की शुरुआत में स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पुणे के बावधन क्षेत्र में एक 67 वर्षीय बुजुर्ग जीका वायरस से संक्रमित पाया गया था। वह मूल रूप से नासिक का रहने वाला है और 6 नवंबर को पुणे आया था। 22 अक्टूबर को उन्होंने सूरत की यात्रा की थी। 30 नवंबर को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी ने उनमें जीका वायरस के संक्रमण की पुष्टि की थी। भविष्य में जीका के प्रकोप को कम करने के लिए पुणे शहर में जीका वायरस का एक एंटोमोलॉजिकल सर्वेक्षण किया जा रहा है। 

क्या है जीका वायरस?

जीका वायरस मच्छरों से फैलने वाली एक बीमारी है। ये बीमारी एडीज मच्छर के काटने से ही फैलती है। जो दिन के दौरान काटता है। इस वायरस से होने वाले संक्रमण से मरीज के अस्पताल में भर्ती होने की भी नौबत भी आ सकती है। जीका वायरस रोग को ब्राजील में 2016 के प्रकोप के बाद की महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्वास्थ्य बीमारियों में से एक माना जाता है।

जीका वायरस के लक्षण 

जीका वायरस के शुरूआती लक्षण तेज बुखार, जोड़ों में दर्द, मांसपेशियों में दर्द, सिरदर्द और उल्टी जैसे लक्षण शामिल हैं। 

टॅग्स :जीका वायरसकर्नाटकBangalorePune
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम