लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 से शून्य मौत, 29 नए मामले आए

By भाषा | Updated: August 28, 2021 16:50 IST

Open in App

दिल्ली में लगातार तीसरे दिन शनिवार को कोविड-19 से किसी की मौत नहीं हुई, जबकि वायरल बीमारी के 29 नए मामले सामने आए तथा संक्रमण दर 0.04 प्रतिशत दर्ज की गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आँकड़ों से यह जानकारी मिली। राष्ट्रीय राजधानी में महामारी की दूसरी लहर आने के बाद से यह 18वीं बार है, जब एक दिन में इस बीमारी के कारण कोई मृत्यु नहीं हुई है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 18 जुलाई, 24 जुलाई, 29 जुलाई, 2 अगस्त, 4 अगस्त, 8 अगस्त, 11 अगस्त, 12 अगस्त, 13 अगस्त, 16 अगस्त, 20 अगस्त, 21 अगस्त, 22 अगस्त, 23 अगस्त, 24 अगस्त, 26 अगस्त और 27 अगस्त को कोविड-19 से कोई मौत नहीं हुई। दो मार्च को, राष्ट्रीय राजधानी में वायरस के कारण शून्य मृत्यु की सूचना मिली थी। उस दिन दैनिक मामलों की संख्या 217 थी और संक्रमण दर 0.33 प्रतिशत थी। अप्रैल-मई में शहर में महामारी की दूसरी लहर आ गई। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को 46 नए मामले सामने आए, संक्रमण दर 0.06 प्रतिशत थी, जबकि कोविड​​​​-19 के कारण कोई मौत नहीं हुई। नवीनतम स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, शनिवार को दैनिक मामलों की संख्या और संक्रमण दर घटकर क्रमशः 29 और 0.04 प्रतिशत रह गई। बृहस्पतिवार को, 0.06 प्रतिशत की संक्रमण दर के साथ 45 मामले आए थे। बुधवार को, शहर में इस बीमारी के 35 मामले और एक मौत दर्ज की गई, जबकि संक्रमण दर 0.05 प्रतिशत रही थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यGlobal Mental Health Study: भारत के युवाओं में मेंटल हेल्थ का गंभीर संकट! 84 देशों की मेंटल हेल्थ स्टडी में भारतीय युवा 60वें स्थान पर

स्वास्थ्यजम्मू-कश्मीर में नशे के खिलाफ सरकार सख्त, 70 हजार लोगों की पहचान; रोकथाम के उपाय बढ़ाने की तैयारी

भारतबिहार में 'डॉग बाइट' बनता जा रहा है व्यापक स्वास्थ्य समस्या, पिछले साल आए 2,83,274 मामले, औसतन हर दिन 776 लोग हो रहे हैं कुत्ते के काटने का शिकार

ज़रा हटके75 साल के आदमी ने लकवाग्रस्त पत्नी का इलाज कराने के लिए रिक्शे से 300 किमी का सफर किया तय

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब