लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में मंदिर तोड़ने की घटना को जाकिर नाइक ने बताया सही, कहा- इस्लामिक देशों में निर्माण की इजाजत नहीं

By अमित कुमार | Updated: January 2, 2021 20:03 IST

कुछ दिन पहले ही मुस्लिम भीड़ ने अल्लाह-हू-अकबर का नारा लगाते हुए पाकिस्तान में स्थिति एक हिंदू मंदिर को तोड़ दिया था। इस घटना के बाद से ही लगातार इस पर चर्चाएं की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देजाकिर नाइक ने पाकिस्‍तान में मंदिर में तोड़फोड़ की घटना को उच‍ित ठहराया है।इस घटना पर भारत ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। पाकिस्तान में हिंदू सबसे बड़ा अल्पसंख्यक समुदाय है।

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनवा प्रांत के करक जिले में हिंदू मंदिर के तोड़ने की घटना पर लगातार चर्चाओं का माहौल गर्म है। पाकिस्तान समेत विश्व के कई मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। लेकिन भारत से भागकर मलेशिया में शरण लेने वाले विवादित इस्लामिक प्रचारक जाकिर नाइक ने इसका बचाव किया है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में जाकिर नाइक ने मंदिर टूटने की घटना को सही ठहराया है। 

अपने इंटरव्यू में जाकिर नाइक ने कहा कि किसी भी इस्‍लामी देश में मंदिर बनाए जाने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। 30 दिसंबर को मंदिर गिराए जाने की घटना के बाद जाकिर नाइक ने ये बयान दिया है। वहीं राजस्थान के अजमेर दरगाह के धार्मिक गुरू जैनुअल अबेदीन अली खान ने पाकिस्तान में एक मंदिर पर हुए हमले की निंदा करते हुए इसे गैर इस्लामिक कृत्य करार दिया है। 

खान ने कहा कि मैं इस घटना से बहुत आहत हूं और मैं इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान में हमारे हिन्दू भाइयों के धार्मिक स्थल (मंदिर) को नुकसान पहुंचाने वाले गैर कानूनी और गैर इस्लामिक कृत्य की कडी निंदा करता हूं। 

उन्होंने कहा कि मैं पाकिस्तान सरकार से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग करता हूं। खान ने कहा कि यह दुखद है कि दुनिया के कई हिस्सों में धार्मिक असहिष्णुता बढ रही है। उल्लेखनीय है कि बुधवार को पाकिस्तान में एक मंदिर पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। 

टॅग्स :पाकिस्तानभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे