लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन का बड़ा फैसला, आशा वर्कर्स के बढ़ाये सात हजार रुपये

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 3, 2019 16:53 IST

राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, 2017 में ही आंध्र प्रदेश में 35000 से ज्यादा आशा वर्कर्स काम कर रही थीं। पूरे देश में तकरीबन 8 लाख से ज्यादा आशा वर्कर्स हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देआंध्र प्रदेश में इससे पहले आशा वर्कर्श को तीन हजार रुपये मिले थे। आंध्र प्रदेश में 35000 से ज्यादा आशा वर्कर्स काम कर रही थीं।

आंध्र प्रदेश में प्रचंड बहुमत से जीतकर आए जगन मोहन रेड्डी ने मुख्यमंत्री बनने के बाद बड़ा फैसला लिया है। सीएम जगन मोहन ने ऐलान किया है कि राज्य में काम करने वाली आशा कार्यकत्रियों को अब 10,000 रुपये मिलेंगे। इससे पहले आशा वर्कर्श को तीन हजार रुपये मिले थे। 3 हजार को तीन गुना बढ़ा दिया गया है। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, 2017 में ही आंध्र प्रदेश में 35000 से ज्यादा आशा वर्कर्स काम कर रही थीं। पूरे देश में तकरीबन 8 लाख से ज्यादा आशा वर्कर्स हैं। 

वाईएसआर कांग्रेस प्रमुख जगन मोहन रेड्डी ने 30 मई को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उन्होंने अपने कार्यालय में पहले दिन वृद्धावस्था पेंशन बढ़ाने का आदेश दिया।  जगन की पार्टी ने हाल ही में लोकसभा चुनाव के साथ हुए विधानसभा चुनावों में कुल 175 में से 151 सीटों पर जीत हासिल की थी। शपथ ग्रहण समारोह के बाद रेड्डी ने वृद्धावस्था पेंशन को एक हजार से बढ़ाकर तीन हजार रुपये प्रतिमाह करने की फाइल पर हस्ताक्षर किये। 

मुख्यमंत्री ने इस साल 15 अगस्त तक प्रस्तावित 'ग्राम सचिवालयम्स' में काम करने के लिये चार लाख ग्राम स्वयंसेवकों (शिक्षित बेरोजगार युवाओं) की नियुक्ति का भी ऐलान किया था। रेड्डी ने कहा था कि हर स्वयंसेवक को नौकरी मिलने तक प्रतिमाह पांच हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा।

आशा वर्कर्स  ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को प्राथमिक चिकित्सा प्रदान करने, उपलब्ध सेवाओं के बारे में जानकारी देने, गर्भवती महिलाओं को जागरूक करने के लिए जैसे कार्यों के लिए आशा कार्यकत्रियों की नियुक्ति की जाती है। 

टॅग्स :आंध्र प्रदेश निर्माण दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्टशादीशुदा नेवी कर्मचारी ने की प्रेमिका की हत्या, शव के 3 टुकड़े किए, एक टुकड़ा फ्रीज़र में रखा, दूसरा बिस्तर के नीचे छिपाया और एक टुकड़े को जला दिया

क्राइम अलर्टमाता-पिता के घर गई पत्नी?, नौसेना कर्मचारी रविंद्र ने प्रेमिका मौनिका को घर बुलाया, हत्या कर शव टुकड़े-टुकड़े कर आधा फ्रिज में और आधा बोरी में पैक कर फेंका?

क्रिकेट7वीं आईडीसीए महिला टी10 राष्ट्रीय क्रिकेट चैंपियनशिपः 5 रन से विजेता, आंध्र प्रदेश ने दिल्ली को हराया

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील