लाइव न्यूज़ :

लोहरदगा में धारदार हथियार से युवक की हत्या

By भाषा | Updated: August 18, 2021 23:49 IST

Open in App

झारखंड के लोहरदगा जिले के बगड़ू थाना क्षेत्र अंतर्गत बेठहठ गिरजा टोली गांव में 35 वर्षीय एक व्यक्ति की धारदार हथियार से अपराधियों ने हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक राजेश के परिजन ने उन्हें सूचित किया की रात को राजेश ने नशे में अपनी पत्नी सरिता उरांव और बहन से लड़ाई की, जिससे परेशान होकर,पत्नी और बहन बच्चों को लेकर रात में ही घर से निकल गए और गांव में ही एक अन्य घर में रातभर रहे। उन्होंने बताया कि पत्नी और बहन जब बुधवार सुबह अपने घर आए तो उन्होंने उरांव को बिस्तर पर खून से लथपथ पड़े पाया। घटना की सूचना पाकर बगड़ू थाना प्रभारी राजन कुमार अन्य पुलिसकर्मियों के साथ वहां पहुंचे और उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो