लाइव न्यूज़ :

समलैंगिक संबंध नहीं बनाने पर गांव के ही युवक ने कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 4, 2020 19:51 IST

अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के दिया उपरहार गांव निवासी मोहम्मद ताहिर (18) की बीते 19 सितंबर को हत्या कर दी गई थी। ताहिर का शव गांव के बाहर एक बाग में पाया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देसमलैंगिक संबंध नहीं बनाने पर गांव के ही एक 18 वर्षीय युवक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने रविवार को हत्या की वजहों का खुलासा करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया है।

कौशांबी: कौशांबी जिले के सराय अकिल थाना क्षेत्र के दिनोंया उपरहार गांव में एक युवक ने करीब 20 दिन पहले अपने साथ समलैंगिक संबंध नहीं बनाने पर गांव के ही एक 18 वर्षीय युवक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने रविवार को हत्या की वजहों का खुलासा करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया है।

पुलिस ने रविवार को इस मामले के आरोपित अनमोल को हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी व मृतक के मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के दिया उपरहार गांव निवासी मोहम्मद ताहिर (18) की बीते 19 सितंबर को हत्या कर दी गई थी। ताहिर का शव गांव के बाहर एक बाग में पाया गया था।

उन्होंने बताया की जांच के दौरान पता चला कि मृतक के ही गांव का अनमोल द्विवेदी (19) इस जघन्य अपराध में शामिल था। उन्होंने बताया की हत्यारोपी अनमोल द्विवेदी मृतक मोहम्मद ताहिर को बहला-फुसलाकर 19 सितंबर की रात गांव के बाहर एक बाग में ले गया। अनमोल ने ताहिर को अपने साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने को कहा।

इस पर इनकार करते हुए ताहिर ने कहा कि यह बात मैं गांव वालों को बता दूंगा। सिंह ने बताया कि अनमोल ने बदनामी के डर से मोहम्मद ताहिर पर कुल्हाड़ी से कई वार किए तथा उसके गुप्तांग पर भी कुल्हाड़ी से वार किया था,जिससे उसकी मौत हो गई थी। 

टॅग्स :हत्याकांडउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी