लाइव न्यूज़ :

गाजीपुर में चक्का बांध नहर में डूब जाने से युवक की मौत

By भाषा | Updated: August 31, 2021 16:16 IST

Open in App

गाजीपुर जिले के जमानिया कोतवाली क्षेत्र में एक युवक की चक्का बांध नहर में डूबने से मृत्यु हो गयी।पुलिस के अनुसार जमानिया कोतवाली क्षेत्र के हरपुर गांव का निवासी प्रदीप सिंह (27) सोमवार की शाम अपने साथियों सहित जमानिया गंगा नदी के पास चक्का बांध नहर को देखने गया था। पुलिस ने बताया कि प्रदीप वहां किसी तरह फिसल कर नहर में जा गिरा। उसे तैरना नहीं आता था। पुलिस के मुताबिक वहां मौजूद लोगों ने प्रदीप को बाहर निकालने का प्रयास किया लेकिन उसे नहीं बचा सके। देर शाम प्रदीप का शव मिला। पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद प्रदीप का शव परिजनों को सौंप दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअररिया के भाजपा सांसद प्रदीप सिंह ने दिया विवादित बयान, कहा- अगर अररिया में रहना है तो हिंदू बनना होगा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर