लाइव न्यूज़ :

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ईंधन की बढ़ती कीमतों के विरोध में राज्य के 30 जिलों में प्रदर्शन किया

By भाषा | Updated: October 19, 2021 19:55 IST

Open in App

जयपुर, 19 अक्टूबर बढ़ती महंगाई और ईंधन की बढ़ती कीमतों के विरोध में भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जिला स्तरीय प्रदर्शन किया। जिसके तहत राज्य के 30 जिलों में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल पंप के आगे प्रदर्शन किया।

युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव आयुष भारद्वाज ने बताया, ‘‘देश में बढ़ती महंगाई और ईंधन की बढ़ती कीमतों के विरोध में मंगलवार को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य के 30 जिलों में पेट्रोल पंपों के आगे प्रदर्शन किया।’’

उन्होंने कहा कि 2014 की पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की दरों के मुकाबले में 2021 की कीमतों में भारी अंतर है और लगातार बढ़ती ईंधन की कीमतों से आम आदमी पीड़ित है।

उन्होंने कहा, ‘‘केन्द्रीय उत्पाद शुल्क में हुई वृद्धि के कारण पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है और आम आदमी का बजट बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मंहगाई बढ़ती जा रही है लेकिन मोदी सरकार को इसकी कोई परवाह नहीं है।

उन्होंने बताया कि उदयपुर के वल्लभनगर और प्रतापगढ़ के धरियावाद विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के कारण उदयपुर और प्रतापगढ़ में प्रदर्शन नहीं हुआ और जयपुर में अन्य कारणों से प्रदर्शन नहीं किया गया।

महासचिव ने बताया कि इन तीन जगहों के अलावा राज्य के 30 जिलों में प्रदर्शन किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर