लाइव न्यूज़ :

बलिया में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

By भाषा | Updated: August 21, 2021 16:17 IST

Open in App

बलिया जिले के मनियर थाना क्षेत्र के मुड़ियारी गांव में शनिवार की सुबह एक मंदिर के दरवाजे से फांसी लगाकर 28 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार मनियर थाना क्षेत्र के मुड़ियारी गांव में आज सुबह गुंजन (28) का शव सती माई मंदिर के दरवाजे से लगे फांसी के फंदे पर झूलता हुआ मिला। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मनियर थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि युवक मुड़ियारी गांव का ही रहने वाला है तथा कल रात उसका अपने परिजनों से विवाद हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसुपरटेक मामला : एमेराल्ड कोर्ट परियोजना के निवासियों ने कहा, सत्य की जीत हुई

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब