लाइव न्यूज़ :

'आप बार-बार सरकार बदल देते हैं, मेरे अच्छे काम होते हैं तब भी आप हवा में बह जाते हैं', जनता से बोले सीएम अशोक गहलोत

By रुस्तम राणा | Updated: October 1, 2022 17:29 IST

बीकानेर में शनिवार को मीडिया के माध्यम से गहलोत ने जनता को संबोधित करते हुए कहा, मैं विनम्र शब्दों में जनता से अनुरोध करता हूं। आप बार बार सरकार बदल देते हैं। मेरे अच्छे काम होते हैं तब भी आप हवा में बह जाते हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देअशोक गहलोत ने जनता से अनुरोध किया है कि उन्हें सेवा करने का एक और मौका देंकहा- आप बार बार सरकार बदल देते हैं, मेरे अच्छे काम के बावजूद हवा में बह जाते हैंगहलोत ने स्पष्ट कर दिया कि वो राजस्थान छोड़कर कहीं जाने वाले नहीं

बीकानेर:राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में होने हैं। इस आगामी चुनाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जनता से यह अनुरोध किया कि उन्हें जनता की सेवा करने का एक और मौका दें। बीकानेर में शनिवार को मीडिया के माध्यम से गहलोत ने जनता को संबोधित करते हुए कहा, मैं विनम्र शब्दों में जनता से अनुरोध करता हूं। आप बार बार सरकार बदल देते हैं। मेरे अच्छे काम होते हैं तब भी आप हवा में बह जाते हैं। 

उन्होंने कहा, एक बार कर्मचारियों से हमारा संवाद नहीं हो पाया और वे नाराज हो गए। हमने गलती मान ली, हमारा संवाद होता तो ये स्थिति नहीं बनती कि हार जाते। फिर देश में मोदी जी का माहौल बना। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के चुनाव(आम चुनाव) में हम जीत रहे थे, लेकिन हार गए। मेरा जनता से अनुरोध है कि आप हमें एक मौका और दें। 

यहां अशोक गहलोत ने कहा- मैं मारवाड़ का हूं, जोधपुर का हूं, महामंदिर का हूं। जहां मैं पैदा हुआ, उससे कैसे दूर हो सकता हूं? कहीं भी रहूं, मैं अंतिम सांस तक राजस्थान की सेवा करता रहूंगा। जो कहता हूं, उसके कुछ मायने होते हैं। उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि वो राजस्थान छोड़कर कहीं जाने वाले नहीं हैं। उनके इस बयान को मुख्यमंत्री पद से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

आपको बता दें कि राजस्थान कांग्रेस में गहलोत और सचिन पायलट के गुटों में मतभेद सार्वजनिक रूप से उभरकर सामने आया। गहलोत राज्य के सीएम बने रहेंगे या नहीं, इस पर भी अभी संशय बरकरार है। हालांकि उन्होंने बताया था कि इसके लिए उन्होंने दिल्ली में सोनिया गांधी से मुलाकात कर माफी मांग ली है। 

टॅग्स :अशोक गहलोतराजस्थानकांग्रेससचिन पायलट
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?