लाइव न्यूज़ :

किसानों को योगी सरकार की बड़ी सौगात, गेहूं पर बढ़ाई एमएसपी, जानें कब शुरू होगी खरीदारी

By रुस्तम राणा | Updated: February 29, 2024 22:35 IST

उत्तर प्रदेश सरकार ने गेहूं पर ₹150 एमएसपी बढ़ाई गई है। जिससे सरकार गेहूं की फसल पर ₹2275 प्रति क्विंटल खरीदेगी।

Open in App
ठळक मुद्देयोगी सरकार ने एलान किया है कि वह 1 मार्च से गेहूं की खरीदारी शुरू करेगीराज्य सरकार द्वारा गेहूं पर ₹150 एमएसपी बढ़ाई गई हैसरकार गेहूं की फसल पर ₹2275 प्रति क्विंटल खरीदेगी

लखनऊ:उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य के किसानों को बड़ी सौगात दी है। राज्य सरकार ने गेहूं पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में वृद्धि कर दी है। गेहूं पर  ₹150 एमएसपी बढ़ाई गई है। जिससे सरकार गेहूं की फसल पर ₹2275 प्रति क्विंटल खरीदेगी। योगी सरकार ने एलान किया है कि वह 1 मार्च से गेहूं की खरीदारी शुरू करेगी। सीएम योगी ने गुरुवार कोस्वंय इसकी जानकारी दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा, "प्रिय अन्नदाता किसान बंधुओ! उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्ष 2024-25 में गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य ₹2,275 प्रति कुंतल निर्धारित किया है। गेहूं का मूल्य भुगतान PFMS के माध्यम से 48 घंटे के अंदर सीधे आप लोगों के आधार लिंक खाते में करने की व्यवस्था की गई है। मुझे प्रसन्नता है कि बटाईदार किसान भी इस वर्ष पंजीकरण कराकर अपने गेहूं की बिक्री कर सकेंगे। 1 मार्च यानी कल से 15 जून, 2024 तक गेहूं खरीद के दौरान आप लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, यह हमारी प्राथमिक वरीयता है। आप सभी की समृद्धि और खुशहाली डबल इंजन सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। आप सभी को बधाई!"

टॅग्स :MSPuttar pradeshFarmers
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी