लाइव न्यूज़ :

योगी सरकार के मंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ल बोले- मुख्तार को पंजाब की जेल से खींचकर लाएगी उत्तर प्रदेश सरकार

By भाषा | Updated: April 1, 2021 11:58 IST

उच्चतम न्यायालय ने गत 26 मार्च को अपने एक आदेश में पंजाब की रोपड़ जेल में बंद मऊ से बसपा के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को दो हफ्ते के अंदर उत्तर प्रदेश की जेल में भेजने का आदेश दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देआनन्द स्वरूप शुक्ल ने बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को लेकर कांग्रेस पर तीखे हमले किये।आनन्द स्वरूप शुक्ल ने कहा कि पंजाब की जेल में जो बकरा बंद है, उसकी अम्मी बहुत दिन तक खैर नहीं मना पायेगी।

बलिया: उत्तर प्रदेश के संसदीय कार्य राज्य मंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ल ने बसपा के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर 'इस्लामिक आतंकवादियों' के साथ खड़े होने का आरोप लगाया और कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार अंसारी को पंजाब की जेल से खींचकर लाएगी।

अपने बयानों के लिए अक्सर चर्चा में रहने वाले शुक्ल ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को लेकर कांग्रेस पर तीखे हमले किये। उन्होंने आरोप लगाया, "कांग्रेस का डीएनए समाज विरोधी तत्वों, खासकर इस्लामिक आतंकवादियों के साथ खड़े होने का है।

कांग्रेस अपने चरित्र के अनुरूप मुख्तार अंसारी के सहयोग में खड़ी है।" शुक्ल ने कहा, "योगी के नेतृत्व वाली सरकार मुख्तार अंसारी को पंजाब के जेल से खींच कर लायेगी। पंजाब की जेल में जो बकरा बंद है, उसकी अम्मी बहुत दिन तक खैर नहीं मना पायेगी।"

उन्होंने जोर देकर कहा, "योगी सरकार सनातन आस्था और संस्कृति के विरुद्ध कार्य करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कर रही है। मुख्तार अंसारी उत्तर प्रदेश में अनेक मामले में वांछित है। न्यायालय के निर्णय के अनुसार उसे दण्ड मिलेगा।"

गौरतलब है कि उच्चतम न्यायालय ने गत 26 मार्च को अपने एक आदेश में पंजाब की रोपड़ जेल में बंद मऊ से बसपा के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को दो हफ्ते के अंदर उत्तर प्रदेश की जेल में भेजने का आदेश दिया था।

अंसारी की पत्नी अफशां ने भाजपा के बाहुबली विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह और उनके साथियों से अपने पति की जान को खतरा बताते हुए इस सिलसिले में बुधवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पत्र लिखकर उनसे सरकार को अंसारी की सुरक्षा का समुचित बंदोबस्त करने का आदेश देने का आग्रह किया था। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशमुख्तार अंसारी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब