लाइव न्यूज़ :

देश के 10 लोकप्रिय CMs में टॉप पर योगी आदित्यनाथ, यहां जानें सबसे नीचे कौन?

By स्वाति सिंह | Updated: August 8, 2020 21:50 IST

सर्वे के मुताबिक टॉप सात मुख्‍यमंत्रियों में योगी आदित्‍यनाथ सबसे ऊपर हैं। ममता बनर्जी, नीतीश कुमार तथा अरविंद केजरीवाल जैसे दिग्गजों के बीच उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ का देश का सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री बनना निश्चित ही उनकी कार्यशैली को प्रदर्शित करता है।

Open in App
ठळक मुद्देयोगी आदित्यनाथ को देश का सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री चुना गया है। दिलचस्‍प बात यह है कि इस लिस्ट में योगी अकेले टॉप मुख्‍यमंत्रियों में शामिल है जो बीजेपी से हैं

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ को देश का सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री चुना गया है। दरअसल, एक मीडिया ग्रुप ने सर्वे कराया था। इस सर्वे के मुताबिक टॉप सात मुख्‍यमंत्रियों में योगी आदित्‍यनाथ सबसे ऊपर हैं। ममता बनर्जी, नीतीश कुमार तथा अरविंद केजरीवाल जैसे दिग्गजों के बीच उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ का देश का सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री बनना निश्चित ही उनकी कार्यशैली को प्रदर्शित करता है।

दिलचस्‍प बात यह है कि इस लिस्ट में योगी अकेले टॉप मुख्‍यमंत्रियों में शामिल है जो बीजेपी से हैं, बाकी के छह गैर बीजेपी और गैर कांग्रेसी हैं। पिछली बार टॉप पर रही ममता बनर्जी पिछड़कर चौथे नंबर पर आ गई हैं। इस सूचि में दूसरे नंबर पर अरिवंद केजरीवाल, तीसरे नंबर पर आंध्र प्रदेश के जगन रेड्डी, चौथे पर पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी, पांचवें पर अन्‍य को रखा गया है, बिहार के नीतीश कुमार छठे और महाराष्‍ट्र के उद्धव ठाकरे सातवें नंबर पर हैं।

बता दें कि मीडिया ग्रुप ने देश के विभिन्न राज्यों की सरकारों के कामकाज को लेकर भी सर्वे किया। सर्वे में जनता से देश के अलग-अलग राज्यों में वहां की सरकार के शासन को लेकर सवाल पूछे गए। इनमें जनता ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सबसे अच्छा माना और वह सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री साबित हुए। सर्वे 19 राज्य, 97 लोकसभा क्षेत्र व 194 विधानसभा क्षेत्र के 12 हजार 21 लोगों से वार्ता के आधार पर किया गया।

 

टॅग्स :योगी आदित्यनाथभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब