लाइव न्यूज़ :

यूपी में योगी आदित्यनाथ ने पेश किया 2 साल का रिपोर्ट कार्ड, कहा- ' मेरे शासन में नहीं हुआ कोई दंगा'

By विनीत कुमार | Updated: March 19, 2019 11:35 IST

योगी ने दावा किया राज्य में अपराध को लेकर भी उनकी सरकार ने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई। योगी ने साथ ही कहा कि उनके दो साल के कार्यकाल में राज्य में कोई दंगा नहीं हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देयोगी आदित्यनाथ ने यूपी में अपने सरकार के दो साल पूरा होने पर गिनाई उपलब्धियां 12000 अपराधियों ने आत्मसमर्पण किया और 70 से अधिक कुख्यात अपराधी मारे गये: योगीबिचौलियों पर लगाम कसी गयी, किसानों को लागत से डेढ़ गुना अधिक दाम मिल रहा है: योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को राज्य में दो साल के कार्यकाल की उपलब्धियों का ब्योरा देते हुए कहा कि राज्य में डेढ़ लाख करोड़ का निवेश आया है। साथ ही योगी ने दावा किया राज्य में अपराध को लेकर भी उनकी सरकार ने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई। योगी ने साथ ही कहा कि उनके दो साल के कार्यकाल में राज्य में कोई दंगा नहीं हुआ। योगी ने कहा कि मुद्रा योजना के तहत 17 हजार करोड़ का लोन आम लोगों को दिया गया।

कानून व्यवस्था पर योगी ने कहा, 'पिछले 24 महीने में कानून व्यवस्था नजीर बनी और पटरी पर लौटी, करीब 12000 अपराधियों ने आत्मसमर्पण किया और 70 से अधिक कुख्यात अपराधी मारे गये।'

योगी के मुताबिक अपराध को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति के कारण ही सूबे में निवेश का माहौल बना और इसका फायदा भी मिला। योगी ने कहा कि करीब 5 लाख करोड़ का प्रस्ताव राज्य के पास आया जिससे रोजगार के अवसर पैदा होंगे। यही नहीं, योगी ने कैराना का भी जिक्र किया और कहा कि बीजेपी की सरकार आने के बाद लोग वापस लौट कर आ रहे हैं। योगी ने कहा- 'तीन साल में हमारी सरकार के दौरान कोई दंगा नहीं हुआ। फिरौती के लिए अपहरण जैसी वारदात नहीं हुई।'

योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के शासन के अलग-अलग मौकों में राज्य विकास में काफई पिछड़ गया था और यहां अराजकता का माहौल पैदा हो गया था। योगी ने कहा, 'मुझे खुशी हो रही है कि पिछले 24 महीने में भ्रष्टाचार में डूबे यूपी को अपने आगे बढ़ाने का काम किया है।'

'किसानो को मिल रहा है डेढ़ गुना अधिक दाम'

योगी ने कहा, 'हमारी सरकार में बिचौलियों पर लगाम कसी गयी, किसानों को एमएसपी के साथ साथ लागत से डेढ़ गुना अधिक दाम मिल रहा है। हर किसान का औसतन 60 हजार रूपये का कर्ज माफ हुआ।'

योगी ने कहा कि पिछले 10 साल से कहीं ज्यादा निवेश गत दो साल में हुआ। अपनी सरकार के दो साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा, '12 करोड़ किसानों के खाते में दो-दो हजार रूपये गये, लघु किसानों को साल भर में छह हजार रूपये मिलेंगे। सालों से लटकी वाणसागर परियोजना को भी पूरा किया गया।'

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब